लाइव न्यूज़ :

Delhi crime news: शादी नहीं की तो ‘तेजाब से हमला’ करने की धमकी, 19 वर्षीय युवती ने 27 वर्षीय पड़ोसी पर शिकायत दर्ज कराई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 4, 2023 14:33 IST

Delhi crime news: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि आरोपी इतनी हिम्मत कैसे दिखा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे युवती ने रविवार को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी।भारतीय दंड संहिता की धारा 341 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था।मजिस्ट्रेट द्वारा युवती का बयान दर्ज करने के बाद प्राथमिकी में धारा 354 (डी) भी जोड़ी गई।

नई दिल्लीः पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर की एक युवती (19) ने अपने पड़ोसी पर ‘‘तेजाब से हमला’’ करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि युवती ने रविवार को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी।

 

युवती का आरोप है कि यागवेंद्र यादव (27) ने उसे धमकी दी है कि अगर उसने उससे शादी नहीं की तो वह उस पर तेजाब फेंक देगा। यादव अपने पिता के साथ किराने की दुकान चलाता है। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अमृता गुगुलोथ ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 341 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मजिस्ट्रेट द्वारा युवती का बयान दर्ज करने के बाद प्राथमिकी में धारा 354 (डी) भी जोड़ी गई। उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है। गौरतलब है कि पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर में गत दिसंबर में स्कूल जाने के लिए घर से निकली 17 वर्षीय लड़की पर मोटरसाइकिल सवार नकाबपोशों ने कथित तौर पर तेजाब फेंक दिया था।

घटना को लेकर उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना सहित कई महिला संगठनों व अन्य लोगों ने गुस्सा जाहिर किया था और प्रतिबंध के बावजूद बाजारों में तेजाब उपलब्ध होने पर सवाल उठाए थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि आरोपी इतनी हिम्मत कैसे दिखा सकते हैं। मामले में लड़की के पड़ोसी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। मुख्य आरोपी ने तेजाब ऑनलाइन शॉपिंग मंच ‘फ्लिपकार्ट’ से खरीदा था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसदिल्लीदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज