लाइव न्यूज़ :

Delhi Crime News: घर के बाहर खड़ी थी 17 वर्षीय किशोरी, 54 वर्षीय दुष्कर्म आरोपी ने तेजाब फेंका, बाद में तेजाब पीकर दी जान, घर में विवाह समारोह के कारण मिली थी जमानत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2023 13:59 IST

Delhi Crime News: व्यक्ति (54) के खिलाफ दुष्कर्म मामले की सुनवाई चल रही है और 17 वर्षीय किशोरी पर उस वक्त तेजाब फेंका जब वह अपने घर के बाहर खड़ी थी।

Open in App
ठळक मुद्देआनंद पर्वत पुलिस थाने में तेजाब हमले के बारे में जानकारी मिली।पुलिस के पहुंचने तक किशोरी तथा आरोपी प्रेम सिंह को अस्पताल ले जाया गया था।तेजाब हमले में झुलसी किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां ने प्रेम सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।

Delhi Crime News: राष्ट्रीय राजधानी के आनंद पर्वत इलाके में एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को एक नाबालिग लड़की पर तेजाब फेंका और खुद भी तेजाब पी लिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि व्यक्ति (54) के खिलाफ दुष्कर्म के एक मामले की सुनवाई चल रही है और उसने 17 वर्षीय किशोरी पर उस वक्त तेजाब फेंका जब वह अपने घर के बाहर खड़ी थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार को हमें आनंद पर्वत पुलिस थाने में तेजाब हमले के बारे में जानकारी मिली।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस के पहुंचने तक किशोरी तथा आरोपी प्रेम सिंह को अस्पताल ले जाया गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया,‘‘ तेजाब हमले में झुलसी किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां ने प्रेम सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।

आरोपी के घर में विवाह समारोह है और उसी में शामिल होने के लिए उसे जमानत मिली थी।’’ बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अरोपी प्रेम सिंह ने किशोरी को धमकी दी कि उसकी मां दुष्कर्म का मामला वापस ले।

लेकिन जब किशोरी ने ऐसा करने से इनकार किया तो आरोपी ने उस पर तेजाब फेंक दिया और खुद भी तेजाब पी लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि तेजाब हमले में किशोरी मामूली रूप से झुलस गई, लेकिन अब उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसCrime Branch
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम