लाइव न्यूज़ :

Delhi Crime: बिजली चोरी को लेकर आपस में भिड़े पड़ोसी, चाकू घोंपकर की हत्या; 4 गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: July 27, 2024 11:19 IST

Delhi Crime: पुलिस ने हत्या के आरोप में एक परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार किया है

Open in App

Delhi Crime: देश की राजधानी दिल्ली में हर बढ़ते दिन  के साथ अपराध तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली के किसी न किसी इलाके में रोजाना हत्या, कत्ल और लूट की घटनाएं देखने को मिल रही है। ताजा मामला पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके का है जहां सिर्फ बिजली चोरी को लेकर एक शख्स ने दूसरे शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी।

मिली जानकारी के मुताबिक, त्रिलोकपुरी इलाके में बिजली चोरी को लेकर कथित तौर पर एक 31 वर्षीय व्यक्ति की उसके पड़ोसी ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। हत्या की खबर मिलते ही पुलिस फौरन हरकत में आई और मौक-ए-वारदात पर पहुंच गई। 

पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई, बुधवार को दो परिवारों के सदस्यों के बीच बहस हुई। उन्होंने बताया कि सुरेंद्र (51) के परिवार ने अपने पड़ोसियों- महेश (60) और उसके बेटों विकास और अभय (33) पर अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को चार्ज करने के लिए पास के मंदिर से बिजली चुराने का आरोप लगाया।

हाथापाई बढ़ गई और टकराव के दौरान, सुरेंद्र के परिवार का एक सदस्य उनके घर के अंदर गया और एक चाकू ले आया। पुलिस ने कहा कि गुस्से में आकर उसने विकास पर चाकू से वार किया और उसके पिता और बड़े भाई को घायल कर दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि विकास के सीने के निचले हिस्से में चाकू से जानलेवा वार किया गया और उसे एलबीएस अस्पताल ले जाया गया।

बाद में उसे सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि हमले में महेश और अभय को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि उन्होंने सुरेन्द्र, उसकी पत्नी चरणजीत कौर और उनके बच्चों प्रेम (18) और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

टॅग्स :दिल्ली क्राइमदिल्ली पुलिसदिल्लीहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला