लाइव न्यूज़ :

Delhi Crime: शोर मचाया तो चाकू घोंपकर की हत्या, गाजीपुर थाने में मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 11, 2024 10:59 IST

Delhi Crime Man Killed: झगड़े के दौरान शोर और हंगामे पर आपत्ति जताने को लेकर पड़ोसियों ने 30 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस घटना में पीड़ित का छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देDelhi Crime: दिल्ली के गाजीपुर इलाके में 30 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्याMan Killed: विक्की सोनी ने झगड़े के कारण होने वाली तेज आवाज पर आपत्ति जताईCRIME NEWS: गाजीपुर थाने में मामला दर्ज किया गया

Delhi Man Killed: पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में पारिवारिक झगड़े के दौरान शोर और हंगामे पर आपत्ति जताने को लेकर पड़ोसियों ने 30 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस घटना में पीड़ित का छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह घटना उस समय हुई जब सारांश (22) नाम का एक आरोपी मंगलवार रात अपने परिवार के सदस्यों के साथ झगड़ा कर रहा था। वे गाजीपुर के बी ब्लॉक में एक आवासीय इमारत की दूसरी मंजिल पर रहते हैं। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अपूर्व गुप्ता ने बताया कि उसी इमारत की पहली मंजिल पर अपने परिवार के साथ रहने वाले विक्की सोनी (30) ने झगड़े के कारण होने वाली तेज आवाज पर आपत्ति जताई।

उन्होंने बताया कि विक्की जब रात में अपने कमरे से बाहर आया तो सारांश ने उस पर हमला कर दिया। इसके बाद विक्की और उसका छोटा भाई रिकी आरोपी सारांश के पिता प्रदीप को इसकी सूचना देने के लिए उसके घर गए। गुप्ता ने बताया, "सारांश, प्रदीप और विक्की के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद सारांश ने चाकू से विक्की और रिकी पर वार किया।’’ उन्होंने कहा कि इस घटना में दोनों भाइयों को कई चोटें आईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां विक्की की मौत हो गई जबकि रिकी का इलाज चल रहा है।" अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस को बुलाया गया और गाजीपुर थाने में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी सारांश और उसके पिता प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है।

टॅग्स :दिल्ली क्राइमक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?