लाइव न्यूज़ :

2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2026 17:23 IST

Delhi Crime: पीड़िता के पिता मोहम्मद मनीर (55) और भाई मेराज अली (19) को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

Open in App
ठळक मुद्देDelhi Crime: पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां रबिया खातून को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।Delhi Crime: परिजनों ने हत्या कर दी है और शव को दफानाने के लिए ले जाया जा रहा है।Delhi Crime: परिवार वालों ने उसे एक आदमी के साथ देखा था।

Delhi: दिल्ली में 19 वर्षीय युवती की उसके चचेरे भाई के साथ कथित संबंधों को लेकर परिजनों ने तकिये से मुंह दबा कर उसकी हत्या कर दी और इस सिलसिले में पीड़िता की मां को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि मौत का कारण दम घुटना था। उन्होंने यह भी बताया कि पीड़िता के भाई ने कथित तौर पर युवती के हाथ पकड़े हुए थे और माता-पिता ने तकिए से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां रबिया खातून को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

इससे एक दिन पहले पीड़िता के पिता मोहम्मद मनीर (55) और भाई मेराज अली (19) को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि यह घटना एक अप्रैल को दोपहर करीब दो बजे पीसीआर पर सूचना मिलने के बाद सामने आई, जिसमें आरोप लगाया गया था कि एक युवती की उसके परिजनों ने हत्या कर दी है और उसके शव को दफानाने के लिए ले जाया जा रहा है।

एक सूत्र ने बताया, “परिवार वालों ने उसे एक आदमी के साथ देखा था। उसकी पिटाई की गई और उसे कुछ दिनों तक घर में कैद भी रखा गया।” एक अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो उन्होंने पाया कि शव को दफनाने के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने झूठी शान के लिए हत्या के संदेह पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रोक दी और शव को अपने कब्जे में ले लिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता पिछले दो साल से एक पुरुष के साथ रिश्ते में थी, जिसका उसके पिता, भाई और माता ने कड़ा विरोध किया था। अधिकारी ने कहा, "जब लड़की ने विरोध के बावजूद रिश्ता खत्म नहीं किया, तो परिवार ने उसकी हत्या कर दी।"

पुलिस ने बताया कि पीसीआर पर सूचना देने वाले व्यक्ति ने उसे बताया कि युवती का अपने चचेरे भाई के साथ संबंध था। पूछताछ के दौरान पता चला कि मृतक के एक दोस्त ने उसे इस स्थिति के बारे में आगाह किया था, जिसके बाद उसने पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?