लाइव न्यूज़ :

श्रद्धा वालकर हत्याकांड: कोर्ट ने आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट कराने की दी मंजूरी, पुलिस कस्टडी भी 5 दिनों के लिए बढ़ाई

By रुस्तम राणा | Updated: November 17, 2022 18:47 IST

कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को श्रद्धा वालकर मर्डर के के आरोपी आफताब पूनावाला का नार्को टेस्ट कराने की इजाजत दे दी। जज ने आफताब से पूछा कि क्या वह नार्को टेस्ट के नतीजों से वाकिफ है, जिस पर उसने अपनी सहमति दी।

Open in App
ठळक मुद्देआफताब पूनावाला की पुलिस हिरासत अगले पांच दिनों के लिए बढ़ाई गईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को पूनावाला का नार्को टेस्ट कराने की दी इजाजतजज ने आफताब से पूछा कि क्या वह नार्को टेस्ट के नतीजों से वाकिफ है, जिस पर उसने अपनी सहमति दी

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला की पुलिस हिरासत अगले पांच दिनों के लिए बढ़ा दी है। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को पूनावाला का नार्को टेस्ट कराने की भी इजाजत दे दी।

जज ने आफताब से पूछा कि क्या वह नार्को टेस्ट के नतीजों से वाकिफ है, जिस पर उसने अपनी सहमति दे दी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कोर्ट की कार्यवाही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई। इससे पहले दिल्ली ने गुरुवार को मामले की सुरक्षा और संवेदनशीलता को देखते हुए वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आरोपी आफताब पूनावाला की पेशी के लिए कोर्ट के समक्ष अर्जी लगाई थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया था।

पुलिस ने अदालत में यह भी कहा कि आरोपी आफताब को जांच के लिए उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश ले जाया जाना है क्योंकि दोनों वहीं रुके थे। वहीं मामले की पूछताछ कर रहे अधिकारियों का कहना है कि आफताब उनके साथ सहयोग नहीं कर रहा है। “उनके बयान बार-बार बदल रहे हैं। उसने पहले जांचकर्ताओं को बताया कि उसने पीड़ित का फोन महाराष्ट्र में फेंक दिया था, लेकिन अब उसका दावा है कि उसने उसे दिल्ली में कहीं गिरा दिया था।

कॉल सेंटर कर्मचारी श्रद्धा वालकर के लिव-इन-पार्टनर आफताब पूनावाला (28) पर इस साल मई में दिल्ली में उनकी बेरहमी से हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने कहा कि पूनावाला पर उसके शरीर के 35 टुकड़े करने का आरोप है, जिसे उसने दक्षिण दिल्ली के महरौली में अपने आवास पर लगभग तीन सप्ताह तक 300 लीटर के फ्रिज में रखा और कई दिनों तक शहर भर में फेंक दिया।

टॅग्स :श्रद्धा वालकर हत्याकांडहत्याकोर्टदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला