लाइव न्यूज़ :

स्वयंभू धर्मगुरु चैतन्यानंद सरस्वतीः दुबई का एक शेख़ एक सेक्स पार्टनर चाहता है, क्या तुम्हारी कोई अच्छी दोस्त है?, फ़ोन पर कई महिलाओं के साथ "अश्लील" संवाद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 2, 2025 13:39 IST

पुलिस को सरस्वती (62) के फ़ोन पर कई अज्ञात महिलाओं के साथ "अश्लील" संवाद भी मिले हैं। गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले हुई इन बातचीतों में से एक में, उसने कथित तौर पर एक महिला से पूछा था, "दुबई का एक शेख़ एक सेक्स पार्टनर चाहता है, क्या तुम्हारी कोई अच्छी दोस्त है?"

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि सरस्वती को बुधवार को फिर से संस्थान ले जाया गया। कथित तौर पर छात्राओं को निशाना बनाता था।आरोपी फरार होने के दौरान रुका था।

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस निजी संस्थान की 17 छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी स्वयंभू धर्मगुरु चैतन्यानंद सरस्वती को बुधवार को दूसरी बार परिसर ले गई और वहां से अश्लील सामग्री जब्त की। जांच से जुड़े पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस को सरस्वती (62) के फ़ोन पर कई अज्ञात महिलाओं के साथ "अश्लील" संवाद भी मिले हैं। गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले हुई इन बातचीतों में से एक में, उसने कथित तौर पर एक महिला से पूछा था, "दुबई का एक शेख़ एक सेक्स पार्टनर चाहता है, क्या तुम्हारी कोई अच्छी दोस्त है?"

अधिकारी ने बताया कि सरस्वती को बुधवार को फिर से संस्थान ले जाया गया। पुलिस ने स्वयंभू धर्मगुरु के परिसर की डेढ़ घंटे तक फिर से तलाशी ली। सोमवार को पुलिस सरस्वती को प्रबंधन संस्थान परिसर में उन जगहों को चिह्नित करने के लिए ले गई थी जहां वह कथित तौर पर छात्राओं को निशाना बनाता था।

अधिकारी ने बताया, "पुलिस ने उसके कमरे से एक सेक्स टॉय और पांच सीडी बरामद की हैं जिनमें कथित तौर पर अश्लील सामग्री थी। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और ब्रिटेन के एक नेता की तीन जाली तस्वीरें भी बरामद की गई हैं।" पुलिस टीम ने पुष्टि के लिए बागेश्वर, अल्मोड़ा और अन्य स्थानों का भी दौरा किया है, जहां आरोपी फरार होने के दौरान रुका था।

उसके फ़ोन पर मिले बातचीत के रिकॉर्ड से पता चला है कि आरोपी ने महिलाओं को कई बार "बेबी डॉल" कहा था। कई दिनों तक फरार रहने के बाद रविवार को सरस्वती को आगरा से गिरफ्तार कर लिया गया। उसका आमना-सामना उसकी तीन महिला सहयोगियों से कराया गया।

उसके सहयोगियों में तीन बहनें हैं जिन्होंने कथित तौर पर पीड़ितों को धमकाया और उनके फोन से उसके अश्लील संदेश डिलीट करने के लिए मजबूर किया। अधिकारी ने बताया कि सरस्वती के फ़ोन से महिला विमान परिचारिकाओं के साथ उसकी तस्वीरें और महिलाओं की डिस्प्ले तस्वीरों के स्क्रीनशॉट भी मिले हैं।

अधिकारी ने बताया कि वह कथित तौर पर महिलाओं को विमान परिचारिका या अपने संस्थान में नौकरी दिलाने का झांसा देता था और बातचीत शुरू करने के लिए इन्हीं बहाने का इस्तेमाल करता था। पुलिस ने बताया कि सरस्वती का कार्यालय महिलाओं को प्रभावित करने के लिए एक ‘आलीशान कमरे’’ जैसा डिज़ाइन किया गया था।

वह महिलाओं को गहने समेत महंगे उपहार देता था और उनसे योग करते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करने को कहता था। खुद को बचाने के लिए वह अक्सर प्रभावशाली हस्तियों का नाम लेता था। उसने भारत के प्रधान न्यायाधीश का नाम लेकर पुलिस को भी धमकाया था और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से अपने संबंधों का झूठा दावा भी किया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसदुबईउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला