लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: साकेत कोर्ट में गोलीकांड पर बड़ा खुलासा; रुपया डबल करने के नाम पर महिला ने हमलवार को दिया था धोखा, रकम न लौटाने पर शख्स ने मारी गोली

By अंजली चौहान | Updated: April 21, 2023 17:33 IST

पुलिस के मुताबिक,महिला के खिलाफ धोखाधड़ी के कई अन्य मामले भी दर्ज हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली की साकेत कोर्ट परिसर में गोलीकांड में हुआ बड़ा खुलासा पुलिस का कहना महिला ने हमलवार के साथ की थी ठगी रकम डबल करने के नाम पर महिला ने शख्स के साथ की थी ठगी

नई दिल्ली: साकेत कोर्ट परिसर में शुक्रवार को एक महिला को गोली मारने की वारदात सामने आई। इस घटना के बाद पूरे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई थी और आनन-फानन में पीड़ित महिला को अस्पताल ले जाया गया।

कोर्ट परिसर में हुई इस वारदात के बाद दिल्ली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो गए। इस बीच पुलिस ने मामले की जांच करते हुए बड़ा खुलासा किया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से दिल्ली पुलिस की डीसीपी चंदन चौधरी ने बताया कि दिल्ली साकेत कोर्ट  परिसर में शुक्रवार को जिस महिला के ऊपर जानलेवा हमला हुआ था उस पर धोखाधड़ी का आरोप है। इसी मामले को लेकर महिला कोर्ट में सुनवाई के लिए पहुंची थी। 

पुलिस ने बताया कि एम राधा नाम की महिला ने हमलावर से रकम दोगुना करने के बहाने ठगी की थी। मामला पिछले साल दिसंबर का है जब हमलावर ने महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

इस मामले को लेकर दोनों कोर्ट पहुंचे हुए थे। पुलिस के मुताबिक,महिला के खिलाफ धोखाधड़ी के कई अन्य मामले भी दर्ज हैं।

महिला के पति ने हमलावर पर लगाया आरोप 

कोर्ट परिसर में गोली लगने से घायल हुई महिला के पति ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बता करते हुए हमलावर शख्स पर ही गंभीर आरोप लगाए है। महिला का पति अरुण रामास्वामी का कहना है कि उसने अपनी पत्नी को आज सुबह 10 बजे कोर्ट छोड़ा।

इसके तुरंत बाद उसे फोन आया कि उसकी पत्नी को गोली लगी है। पति का कहना है कि कामेश्वर नाम के शख्स ने उसकी पत्नी से रुपये ऐंठने की कोशिश कर रहा है।  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना में दो व्यक्तियों, महिला और एक वकील को गोली लगी है। दोनों को साकेत के नजदीकी मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला की हालत 'स्थिर' है।

आरोपी 4-5 राउंड फायरिंग करने के बाद कैंटीन के बैक एंट्री से फरार हो गया। हालांकि, इस केस में पुलिस की जांच जारी है फिलहाल केस में कई अन्य खुलासे भी हो सकते हैं। 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिसक्राइमकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला