लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: कॉलेज छात्रा से अपार्टमेंट की सीढ़ियों पर हुआ रेप, अपराधी ने बताया खुद को दिल्ली पुलिसकर्मी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 13, 2023 11:04 IST

देश की राजधानी दिल्ली में पिछले हफ्ते एक 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा के साथ उसके आवास के पास एक शख्स द्वारा रेप किये जाने का वारदात सामने आयी है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश की राजधानी दिल्ली में तेजी से बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के कारण लोगों में भय व्याप्त हैपिछले हफ्ते 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा के साथ उसके आवास के पास रेप की घटना की घटना हुई रेप करने वाले आरोपी ने खुद को दिल्ली पुलिसकर्मी बताया, पुलिस ने स्केच के आधार पर किया गिरफ्तार

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में तेजी से बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के कारण लोगों में भय व्याप्त है। दिल्ली पुलिस अपराध रोकने के लिए लगातार प्रयासरत है लेकिन आये दिन होने वाली हत्या और रेप की खबरों के दिल्लीवासी खौफजदा हैं।

आपराधिक घटनाओं के ताजा क्रम में दिल्ली में पिछले हफ्ते एक 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा के साथ उसके आवास के पास एक शख्स द्वारा रेप किये जाने का वारदात सामने आयी है। समाचार वेबसाइट एनडीटीवी के मुताबिक पीड़िता के साथ रेप करने वाले आरोप शख्स ने खुद को दिल्ली पुलिस में कार्यरत बताया और पीड़िता को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और साथ ही किये गये कुकृत्य का वीडियो भी बना लिया।

जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किये आरोपी का नाम रवि सोलंकी बताया जा रहा है। घटना के संबंध में दिल्ली पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बीते 7 जुलाई को आरोपी रवि सोलंकी ने घटना को उस समय अंजाम दिया, जब पीड़िता अपने प्रेमी के साथ कार से जा रही थी।

आरोपी रवि ने कथित तौर पर कार में पीड़िता और उसके प्रेमी का अपने मोबाइल से वीडियो बनाया और फिर अपनी बाइक से उनकी कार का पीछा किया। जब पीड़िता के प्रेमी द्वारा उसे प्रशांत विहार स्थित उसके अपार्टमेंट के बाहर छोड़ा गया तो आरोपी रवि सोलंकी छुपकर देख रहा था।

उसके बाद जब पीड़िता का प्रेमी अपनी कार से वापस चला गया गया तो रवि सोलंकी लड़की के अपार्टमेंट में दाखिल हुआ और उसे सीढ़ियों पर कोर कर खुद को दिल्ली पुलिस में कार्यरत बताते हुए अपने मोबाइल में शूट किये प्रेमी के साथ उसके वीडियो को दिखाया।

आरोप है कि रवि सोलंकी ने पीड़िता को वीडियो दिखाते हुए कथित तौर पर उसे धमकी दी कि वह उस वीडियो को ऑनलाइन पोस्ट करके वायरल कर देगा। इस पूरे घटनाक्रम में लड़की बेहद बुरी तरह से डर गई और तभी आरोपी रवि सोलंकी ने सीढ़ियों पर ही मौके देखते हुए उस पर हमला कर दिया और वहीं पर जबरन रेप जैसे संगीन गुनाह को अंजाम दिया। पीड़िता जब तक आरोपी से लड़ने का हिम्मत दिखाती, वो सीढ़ियों से उतरा और फरार हो गया।

इसके बाद लड़की ने फौरन अपने प्रेमी को पूरे वारदात की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता का प्रेमी मौके पर पहुंचा और फिर मामले की जानकारी दिल्ली पुलिस को दी गई। घटनी की छानबीन में जुटी दिल्ली पुलिस ने आरोपी की कोई पुख्ता पहचना न होने के कारण इसे "ब्लाइंड केस" माना क्योंकि पीड़िता की ओर से हमलावर के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल पा रही थी।

लेकिन दिल्ली पुलिस ने पीड़िता के बताये हुलिये के आधार पर आरोपी का स्केच बनवाया और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य सबूतों के आधार पर आरोपी के पास पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया है।

टॅग्स :रेपदिल्लीदिल्ली पुलिसक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम