लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: कनॉट प्लेस में ऑटो ड्राइवर की चाकू से गोदकर हत्या, मौजूद लोगों ने नहीं की मदद, बनाते रहे वीडियो

By स्वाति सिंह | Updated: October 8, 2018 08:19 IST

घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने इस हत्या को देखा लेकिन वह मदद करने के बजाए वीडियो बनाते रहे।  

Open in App

राजधानी दिल्ली में रविवार देर रात एक ऑटो ड्राइवर की अज्ञात शख्स ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। बताया जा रहा है कि देर रात जब ऑटो ड्राइवर सवारी लेकर खान मार्केट से कनॉट प्लेस की तरफ जा रहा था। तभी अचानक अज्ञात व्यक्तियों ने उसपर हमला कर दिया। और मौके से फरार हो गए।

जिसके बाद ऑटो ड्राइवर को पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबरों कि मानें तो घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने इस हत्या को देखा लेकिन वह मदद करने के बजाए वीडियो बनाते रहे।  

राजधानी दिल्ली के सबसे व्यस्त और भीड़भाड़ भरे इलाके में इस हत्या ने राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।  

इससे पहले दो अक्टूबर को पुलिस को अलीपुर इलाके से एक नाबालिग लड़की की लाश मिली थी। नाबालिग लड़की बुराड़ी इलाके रहने वाली थी और उसका मर्डर उसके प्रेमी ने ही किया था। 

दरअसल, मृतका 11वीं की छात्रा थी। हर दिन की तरह वो सोमवार (1 अक्टूबर) की शाम अपने घर से कंप्यूटर ट्यूशन के लिए निकली थी। लेकिन वापस घर नहीं लौटी। मंगलवार को भी जब वो घर नहीं लौटी तो उसके मां-बाप ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाया। कंप्लेन दर्ज होने के बाद लड़की लाश अलीपुर इलाके से मिली। शक के आधार पर पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले जितेंद्र को गिरफ्तार किया। 

टॅग्स :दिल्ली क्राइमहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट