लाइव न्यूज़ :

पिता अकील, चाचा वकील और 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा के भाई पर शिकंजा, तेजाब हमले का ‘नाटक’ करने वाली लड़की के घर पर आफत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2025 10:47 IST

Delhi Ashok Vihar: अकील, उसके भाई वकील और अकील के बेटे ने दुष्कर्म का आरोप लगाने वालों से बदला लेने के लिए तेजाब हमले की साज़िश रची थी।

Open in App
ठळक मुद्देलड़की के पिता अकील खान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।कृत्य को अंजाम दिया और फिर मोटरसाइकिल से भाग गया।विश्वविद्यालय के ‘नॉन-कॉलेजिएट’ महिला शिक्षा बोर्ड में नामांकित है।

Delhi:दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के अशोक विहार इलाके में कथित तौर पर तेजाब हमले का दिखावा करने वाली 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा के भाई और चाचा को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की पहचान वकील (42) और उसके भतीजे, जो लड़की का भाई है, के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बलात्कार के एक मामले में गिरफ्तार किए गए लड़की के पिता अकील खान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, जांच में पता चला कि अकील, उसके भाई वकील और अकील के बेटे ने दुष्कर्म का आरोप लगाने वालों से बदला लेने के लिए तेजाब हमले की साज़िश रची थी।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) भीष्म सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘योजना को अंजाम देने के लिए, अकील ने अशोक विहार के पास अपनी बेटी के हाथ और बैग पर एक रसायन (टॉयलेट क्लीनर) डालकर खुद ही इस कृत्य को अंजाम दिया और फिर मोटरसाइकिल से भाग गया।’’

अधिकारी ने बताया कि महिला बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा है और दिल्ली विश्वविद्यालय के ‘नॉन-कॉलेजिएट’ महिला शिक्षा बोर्ड में नामांकित है। महिला ने दावा किया था कि रविवार को जब वह अतिरिक्त कक्षाओं के लिए जा रही थी तो तब तीन लोगों ने अशोक विहार के पास उस पर तेजाब फेंका।

उसने हमलावरों की पहचान जितेंद्र और उसके दो साथियों के रूप में की। हालांकि, बाद में जांच से पता चला कि दोनों साथी उसके अपने रिश्तेदार थे, जिनके साथ उसके परिवार का संपत्ति विवाद था। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल पर तेजाब का कोई निशान नहीं मिला और न ही कथित हमलावरों की कोई सीसीटीवी फुटेज मिली।

पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘विस्तृत जांच के बाद पता चला कि छात्रा के पिता और चाचा ने जितेंद्र और अन्य को झूठा फंसाने के लिए हमले की बात गढ़ी थी। छात्रा के भाई ने उसे स्कूटर पर अशोक विहार के पास छोड़ा, जिसके बाद वह ई-रिक्शा लेकर कॉलेज गेट से 300 मीटर पहले उतर गई। इस घटना से संदेह पैदा हुआ।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम