लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: मेजर पर मेड ने लगाया रेप का आरोप, घटना वाले दिन पति ने की थी खुदकुशी 

By भाषा | Updated: October 1, 2018 01:51 IST

महिला ने आरोप लगाया है कि मेजर और उसके रिश्तेदार ने उसके पति की हत्या की है। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत पर 25 सितंबर को दिल्ली छावनी थाने में मामला दर्ज किया गया।

Open in App

नयी दिल्ली, 30 सितंबर: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में सेना के एक मेजर के खिलाफ घरेलू सहायिका से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को कहा कि दुष्कर्म की यह वारदात जुलाई की है जिस दिन सहायिका के पति ने कथित तौर पर खुदकुशी की थी।

महिला ने आरोप लगाया है कि मेजर और उसके रिश्तेदार ने उसके पति की हत्या की है। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत पर 25 सितंबर को दिल्ली छावनी थाने में मामला दर्ज किया गया।  एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि मेजर ने 12 जुलाई को उससे दुष्कर्म किया और उसी दिन उसके पति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। 

उन्होंने बताया कि महिला का आरोप है कि मेजर ने उसके पति को किसी काम से बाहर भेज कर उसे अपने कमरे में बुलाया। इनकार करने पर मेजर ने उसे मारा, कमरे में खींच कर ले गया और उससे दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि पति जब वापस लौटा तो उसने मेजर को उसके साथ दुर्व्यवहार करते देखा जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ और आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।  यह भी आरोप है कि मेजर ने पीड़िता को उसकी बात नहीं मानने पर और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी थी। 

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पुलिस को यह पता चला कि महिला के पति ने सर्वेंट क्वार्टर में खुदकुशी की थी जहां वह रहते थे। उन्होंने बताया कि दुष्कर्म की घटना के बाद भी महिला मेजर के घर पर काम कर रही थी। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।  

टॅग्स :रेपदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने