लाइव न्यूज़ :

दिल्ली फिर दहली गोलियों की आवाज से, सुभाष पार्क इलाके में दो लोगों की हत्या, पुलिस की जांच जारी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 11, 2023 08:45 IST

देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर अपराधियों की वजह से उस वक्त खौफजदा हो गई जब उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सुभाष पार्क इलाके में अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध गोलाबारी करके दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

Open in App
ठळक मुद्देदेश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर अपराधियों की वजह से हुई खौफजदा उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सुभाष पार्क इलाके में अज्ञात अपराधियों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कीदिल्ली पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इलाकों के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर अपराधियों की वजह से उस वक्त खौफजदा हो गई जब उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सुभाष पार्क इलाके में अज्ञात अपराधियों ने सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात अंधाधुंध गोलाबारी करके दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मंगलवार की सुबह 2:30 बजे मिली। गोली चलने का जानकारी होते ही पुलिस की एक टीम फौरन मौका-ए-वारदात पर पहुंची और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी। पुलिस ने आगे बताया कि दोनों मृतकों को 300 मीटर की दूरी पर गोली मारी गई और वे एक-दूसरे को जानते थे।

पुलिस ने कहा कि वे इस दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं लेकिन फिलहाल अपराधियों के बारे में कोई पुख्ता सूचना नहीं मिली है।

खबरों के अनुसार मारे गये दोनों मृतकों की पहचान प्रदीप और बबलू के रूप में हुई है और वो पेशे से मजदूर थे। हमलावरों ने दोनों को 2-2 गोलियां मारी हैं। पुलिस के अनुसार मारा गया बबलू का आपराधिक इतिहास भी है, इस कारण से पुलिस को अंदेशा है कि बबलू के कारण ही यह गोलाबारी की घटना हुई है।

पुलिस बताया जा रहा है कि गोलाबारी की घटना से पहले प्रदीप और बबलू एक साथ थे और जब वो अपने -अपने घरों की निकले तो हत्यारों ने सबसे पहले प्रदीप को निशाना बनाया और उसे गोली मारी और उसके बाद बबलू को गोली मारी।

टॅग्स :मर्डर मिस्ट्रीहत्यादिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला