लाइव न्यूज़ :

91 वर्षीय बुजुर्ग दो दिन से दिल्ली से लापता, पुलिस को शक फ्रिज में बंद कर नौकर ले गया, जानें पूरा विवाद

By भाषा | Updated: September 3, 2019 09:56 IST

दंपति कुछ माह से ग्रेटर कैलाश-1 में एक बिल्डिंग में पहली मंजिल में किराए पर रह रहे थे। उनके दो बेटे हैं। एक बेटा ऑस्ट्रेलिया में है और दूसरा पास ही में रहता है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि क्षेत्र के सुरक्षा गार्डों ने दावा किया है कि उन्होंने घरेलू सहायक को टेम्पो में फ्रिज ले जाते हुए देखा था।लापता व्यक्ति किशन खोसला की पत्नी सरोज खोसला (87) के मुताबिक उनके घरेलू सहायक किशन (22)ने शनिवार रात उनकी चाय में नींद की दवा मिला दी थी।

दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके से 91 वर्षीय एक बुजुर्ग और उनका घरेलू सहायक रविवार से लापता है। पुलिस को संदेह है कि घरेलू सहायक बुजुर्ग व्यक्ति किशन खोसला को फ्रिज में बंद कर और अगवा कर टेम्पो में ले गया। बुजुर्ग व्यक्ति सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फ्रिज के अलावा घर से जेवर और नकदी भी घायब है। खोसला का बेटा रविवार सुबह जब फ्लैट में पहुंचा, तो उसने अपनी मां सरोज खोसला (87) को बेसुध पाया और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि लापता व्यक्ति किशन खोसला की पत्नी सरोज खोसला (87) के मुताबिक उनके घरेलू सहायक किशन (22)ने शनिवार रात उनकी चाय में नींद की दवा मिला दी थी। घरेलू सहायक बिहार का रहने वाला है। यहां वह दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में रहता था।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के सुरक्षा गार्डों ने दावा किया है कि उन्होंने घरेलू सहायक को टेम्पो में फ्रिज ले जाते हुए देखा था। सहायक ने पूछताछ करने पर गार्ड को बताया कि फ्रिज खराब हो गया है और वह उसे ठीक कराने ले जा रहा है। उसके साथ कुछ लोग भी थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें संदेह है कि बुजुर्ग व्यक्ति को फ्रिज में बंद किया गया था। दंपति कुछ माह से ग्रेटर कैलाश-1 में एक बिल्डिंग में पहली मंजिल में किराए पर रह रहे थे। उनके दो बेटे हैं। एक बेटा ऑस्ट्रेलिया में है और दूसरा पास ही में रहता है। पुलिस अधिकारी ने बताया,‘‘हम सुराग पाने के लिए इलाके के अन्य सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं।’’ 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला