लाइव न्यूज़ :

शर्मनाक हादसा, बिस्तर पर पड़ीं 87 वर्ष की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, घर में घुस आए शख्स ने किया यौन उत्पीड़न, मोबाइल लेकर फरार

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 14, 2022 17:27 IST

Delhi: दिल्ली में शय्याग्रस्त 87 वर्ष की बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया है कि घर में घुस आए एक व्यक्ति ने उसका यौन उत्पीड़न किया और हमला करने के बाद मोबाइल लेकर फरार हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। वृद्धा की बेटी (65) अपनी एक मित्र से मिलने बाहर गयी थी।यौन हमला और चोरी समेत भादंसं की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

नई दिल्लीः नई दिल्ली के तिलक नगर में शर्मनाक हादसा हुआ है। 87 वर्षीय एक महिला के साथ रविवार को उसके घर के अंदर एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर मारपीट की और उसके साथ बलात्कार किया। महिला बिस्तर पर पड़ी है और घर पर अकेली थी, जब आरोपी घर में घुस गया और हमला कर दिया।

घटना पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर की है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई में देरी की और उनकी शिकायत नहीं ली। बुजुर्ग महिला अपनी 65 साल की बेटी के साथ रहती है, जो एक दोस्त से मिलने बाहर गई थी। अधिकारियों ने बताया यौन हमला और चोरी समेत भादंसं की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

एक रिश्तेदार ने कहा कि वे (पीड़ित और बेटी) वरिष्ठ नागरिक हैं और अकेले रहते हैं। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर हमें खबर तक नहीं की। उसकी (पीड़ित) पोती कनाडा में काम करती है और वह तुरंत यहां नहीं हो सकती। हम सब चिंतित हैं। पुलिस को परवाह नहीं है। आंटी अपने ही घर में असुरक्षित हैं। पुलिस ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में केवल चोरी की सूचना दी है।

वृद्धा के परिवार के सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने कार्रवाई में देर की और उनकी शिकायत नहीं ली । अधिकारियों ने आरोप से इनकार करते हुए कहा कि प्राप्त शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी। दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए परिवार के एक करीबी दोस्त ने ट्वीट किया, ‘‘कल दिल्ली के तिलक नगर में बिस्तर पर पड़ीं दोस्त की 87 साल की दादी के साथ बलात्कार किया गया। वह घायल भी हैं। दिल्ली पुलिस का रवैया सहयोगात्मक नहीं था और वह प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार कर रही थी। ’’

पुलिस ने कहा कि रविवार रात को बस चोरी की शिकायत दर्ज करायी गयी थी और उसके आधार पर तिलक नगर थने में ‘त्वरित’ मामला दर्ज किया गया। उसने कहा कि सोमवर को शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उनका यौन उत्पीड़न किया गया , तब उससे जुड़ी धारा मामले में जोड़ी गया।

पुलिस का कहना है कि परिवार के सदस्यों के अनुसार घर में आरोपी के घुस आने पर बुजुर्ग महिला ने उससे सवाल किया तो उसने अपने को गैस एजेंसी का आदमी बताते हुए कहा कि उसे काम के लिए बुलाया गया था। परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि वृद्धा को उस व्यक्ति की हरकत पर संदेह हुआ और उसने शोर मचाने की कोशिश की तब, आरोपी ने उसपर हमला किया, उसका यौन उत्पीड़न किया और मोबाइल लेकर फरार हो गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम