लाइव न्यूज़ :

एनडीएमसी सरकारी स्कूल में सहपाठियों ने 8 वर्षीय छात्र के गुप्तांग को धागे से बांधा, माता-पिता अस्पताल ले गए और पुलिस को बताया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2022 17:55 IST

दिल्लीः पुलिस के मुताबिक, मामला बुधवार को तब सामने आया जब आठ वर्षीय बच्चा अपने घर पर नहा रहा था। उसके माता-पिता उसे अस्पताल ले गए तथा उन्होंने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया।

Open in App
ठळक मुद्देबेटे के गुप्तांग पर उसके सहपाठियों ने नायलॉन जैसा धागा बांध दिया।बच्चे की स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन वह अभी भी निगरानी में है।घटना में शामिल आरोपियों की पहचान करने के लिए बच्चे को अपने साथ स्कूल ले जाएंगे।

नई दिल्लीः दक्षिणी दिल्ली के किदवई नगर क्षेत्र में एनडीएमसी के एक स्कूल में छात्रों के एक समूह ने दूसरी कक्षा के एक छात्र के गुप्तांग पर कथित तौर पर एक धागा बांध दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

पुलिस के मुताबिक, मामला बुधवार को तब सामने आया जब आठ वर्षीय बच्चा अपने घर पर नहा रहा था। उसके माता-पिता उसे अस्पताल ले गए तथा उन्होंने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया। माता-पिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि स्कूल में उनके बेटे के गुप्तांग पर उसके सहपाठियों ने नायलॉन जैसा धागा बांध दिया।

पुलिस ने कहा, "बच्चे की स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन वह अभी भी निगरानी में है।" पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने कहा, "हमने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है क्योंकि बच्चा अन्य बच्चों की पहचान नहीं कर पा रहा है। हम मामले पर कानूनी राय भी ले रहे हैं। हम घटना में शामिल आरोपियों की पहचान करने के लिए बच्चे को अपने साथ स्कूल ले जाएंगे।"

अधिकारी ने कहा कि स्कूल में शीतकालीन अवकाश है, लेकिन कुछ बच्चे शनिवार को वापस आएंगे। उन्होंने कहा कि क्योंकि आरोपी भी बच्चे हैं, इसलिए उन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करना होगा। एनडीएमसी अधिकारी ने कहा, "पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमारे लिए इस मामले पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगा।"

दिल्ली के प्रीत विहार में जिम मालिक की गोली मारकर हत्या

पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में अज्ञात लोगों ने 40 वर्षीय जिम मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महेंद्र अग्रवाल की शुक्रवार रात करीब आठ बजे दो-तीन लोगों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी जब वह जिम के अंदर अपने कार्यालय में बैठे थे।

उन्होंने कहा कि पुलिस घटना की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिसमें नकाबपोश दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में एक बदमाश को हथियार लहराते भी देखा जा सकता है। पुलिस के अनुसार, ये लोग जिम में घुसे और सीधे उस कार्यालय में गए जहां अग्रवाल बैठे थे और कम से कम चार बार गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली अग्रवाल के सिर में लगी।

घटना के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गए। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अमृता गुगुलोथ ने कहा, “हत्या के पीछे की मंशा स्पष्ट नहीं है और पुलिस सभी कोणों से इसकी जांच कर रही है। हमें बताया गया है कि अज्ञात हमलावरों द्वारा हत्या की गई।” 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज