लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः सिविल लाइंस इलाके में 77 वर्षीय बिल्डर का गला रेता, पेट और पीठ में चाकू से चार वार, घर से गत्ते के कुछ डिब्बे गायब, जानें सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2022 20:31 IST

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कल्सी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के पेट में चाकू से तीन वार और पीठ में एक वार की पुष्टि हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को संदेह है कि लूट के लिए हत्या की गई। बिल्डर के घर से गत्ते के कुछ डिब्बे गायब हैं, जिनमें नकदी रखी हुई थी।मृतक राम किशोर अग्रवाल अपने दो मंजिला घर के भूतल पर रहते थे।

नई दिल्लीः उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में रविवार को 77 वर्षीय एक बिल्डर का शव रविवार तड़के उनके घर में पाया गया। बिल्डर का गला रेता गया था और शरीर पर चाकू से वार किए जाने के कई निशान मिले हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कल्सी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के पेट में चाकू से तीन वार और पीठ में एक वार की पुष्टि हुई है। पुलिस ने कहा कि बिल्डर के घर से गत्ते के कुछ डिब्बे गायब हैं, जिनमें नकदी रखी हुई थी। पुलिस को संदेह है कि लूट के लिए हत्या की गई।

पुलिस ने बताया कि मृतक राम किशोर अग्रवाल अपने दो मंजिला घर के भूतल पर रहते थे जबकि उनका बेटा और परिवार के अन्य सदस्य प्रथम तल पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि अग्रवाल की पत्नी की पिछले साल कोविड के कारण मौत हो गई थी और परिवार के कम से कम चार घरेलू सहायक हैं जोकि घर में ही रहते हैं।

कल्सी ने कहा, '' रविवार सुबह 6:52 बजे एक पीसीआर कॉल के जरिये सिविल लाइंस थाने को एक व्यक्ति ने अपने पिता की मौत की सूचना दी। उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता का गला रेता गया था और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।'' उन्होंने कहा कि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने अग्रवाल को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि शुरुआती जांच के दौरान एक गार्ड ने पुलिस को बताया कि उसने रविवार तड़के दो लोगों को घर से भागते देखा था। उन्होंने कहा कि हत्या और लूट अथवा डकैती के साथ ही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए कई टीम गठित की गई हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज