लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः 68 साल के बुजुर्ग ने 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया, आरोपी के बेटे ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर पुलिस को दी, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 29, 2023 18:04 IST

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मामला तब सामने आया, जब पीड़िता के पिता ने मंगलवार को पुलिस से मामले की शिकायत की और आरोपी के बेटे द्वारा बनाया गया वीडियो दिखाया।

Open in App
ठळक मुद्देघटना 20 से 30 अप्रैल के बीच आरोपी के घर की है। बुजुर्ग ने लड़की को किसी से भी कुछ न कहने के लिए धमकाया था।लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी पीड़िता के पड़ोस का ही रहने वाला था।

नई दिल्लीः दिल्ली में एक 68 साल के बुजुर्ग ने कथित रूप से 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। वहीं इस पूरे प्रकरण को पिता का काला जादू समझते हुए आरोपी के बेटे ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस बात की जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मामला तब सामने आया, जब पीड़िता के पिता ने मंगलवार को पुलिस से मामले की शिकायत की और आरोपी के बेटे द्वारा बनाया गया वीडियो दिखाया। पुलिस के मुताबिक, घटना 20 से 30 अप्रैल के बीच आरोपी के घर की है। बुजुर्ग ने लड़की को किसी से भी कुछ न कहने के लिए धमकाया था।

लड़की अभी तक दहशत में थी और जब घटना का वीडियो उसके पिता ने देखा तो उसके बाद लड़की ने पिता को सब कुछ बता दिया। लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी पीड़िता के पड़ोस का ही रहने वाला था और अक्सर उसके परिवार से मिलने आया करता था तथा धार्मिक यात्राओं में उनके साथ जाया करता था।

पीड़िता ने बताया कि घटना वाले दिन आरोपी उसे उसके घर के बाहर से बहला-फुसला कर अपने घर ले गया। घटना तब की है, जब लड़की घर के बाहर अकेली खड़ी थी। उसने कहा कि बुजुर्ग उसे सुनसान से कोने में ले गया और कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी के 40 साल के बेटे ने इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड लिया। दरअसल बेटे को शक था कि उसका पिता काला जादू करता है और इसलिए उसने अपने पिता के कमरे में चुपके से फोन को वीडियो रिकार्डिंग पर लगा दिया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी का बेटा उसी घर में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था लेकिन पिता के साथ संबंध तनावपूर्ण थे।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कल्सी का कहना है कि आरोपी और उसके बेटे से पूछताछ के बाद बुजुर्ग को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कल्सी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 506 (आपराधिक मंशा) व धारा 354 (महिला के सम्मान को नुकसान पहुंचाने या प्रताड़ित करने) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम(पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

डीसीपी ने कहा कि आरोपी के बेटे के खिलाफ कथित रूप से वीडियो रिकॉर्ड करने और उसे पीड़िता के पिता को भेजने के लिए कार्रवाई को लेकर सबूत जुटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस फोन से वीडियो भेजा गया और जिस पर प्राप्त हुआ उसे जब्त कर लिया गया है ताकि आरोपी के बेटे के अपराध को भी साबित किया जा सके।

डीसीपी का कहना है कि सबूतों को आईटी एक्ट और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत जमा किया जा रहा है। डीसीपी ने कहा कि इसके अलावा पुलिस ने पीड़ित परिवार के पड़ोसी नरेंद्र के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। उस पर कथित रूप से पीड़ित परिवार पर मामला दर्ज नहीं करवाने के लिए दबाव बनाने का आरोप है।

उसके खिलाफ अलग से आपराधिक मंशा और प्रताड़ना का एक मामला भी दर्ज किया गया है। पीड़िता की काउंसिलिंग कर मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने बाल कल्याण समिति से अनुरोध किया है कि वे किशोरी के लिए काउंसिलिंग सेशन कराकर उसे तनाव से बाहर निकालने में मदद करें। डीसीपी का कहना है कि लड़की का बयान दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत न्यायाधीश के समक्ष रिकॉर्ड कराया जाएगा। मामले की जांच चल रही है और पीड़िता के परिवार को हरसंभव सहायता मुहैया कराई जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसरेपPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?