लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः 28 वर्षीय युवक पर धारदार हथियार और डंडे से वार हत्या, राहुल और उसके भाई रोहित काली ने मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 4, 2022 15:06 IST

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति टहल रहा था, तभी दो भाइयों ने उसे रोका और धारदार हथियार व पत्थर से उस पर बार-बार वार किया। एक अधिकारी के अनुसार, पुलिस को दोपहर दो बजकर 15 मिनट पर घटना की सूचना मिली।

Open in App
ठळक मुद्दे मृतक की पहचान नरेंद्र उर्फ बंटी के रूप में की गई है, जो आजादपुर का निवासी था।हमलावरों की पहचान राहुल काली और उसके भाई रोहित काली के रूप में की गई है। नरेंद्र नशीली दवाओं का आदी था और इसके लिए उधार मांगने को लेकर उसके व राहुल के बीच झगड़ा हुआ था।

नई दिल्लीः उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में दो पक्षों के बीच झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एक व्यक्ति और उसके भाई ने 28 वर्षीय युवक पर धारदार हथियार और डंडे से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार रात की है और यह एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति टहल रहा था, तभी दो भाइयों ने उसे रोका और धारदार हथियार व पत्थर से उस पर बार-बार वार किया। एक अधिकारी के अनुसार, पुलिस को दोपहर दो बजकर 15 मिनट पर घटना की सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान नरेंद्र उर्फ बंटी के रूप में की गई है, जो आजादपुर का निवासी था। पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) ऊषा रंगनानी ने कहा कि हमलावरों की पहचान राहुल काली और उसके भाई रोहित काली के रूप में की गई है। जांच में पता चला कि नरेंद्र नशीली दवाओं का आदी था और इसके लिए उधार मांगने को लेकर उसके व राहुल के बीच झगड़ा हुआ था।

डीसीपी ने कहा कि राहुल ने गुस्से में आकर अपने भाई को बुलाया और दोनों ने नरेंद्र पर हमला कर दिया। अधिकारी के मुताबिक, आजादपुर के मंदिर वाली गली के निवासी राहुल काली (22) को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके फरार भाई का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया