लाइव न्यूज़ :

27 वर्षीय मोहम्मद राजा के  सिर और कमर पर चाकू से कई वार हत्या, किशोर अरेस्ट, मोहम्मद अकबर घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 21, 2025 21:31 IST

Delhi: झड़प के दौरान मारे गए व्यक्ति की पहचान मोहम्मद राजा उर्फ ​​बादशा (27) के रूप में हुई, जिसके सिर और कमर पर चाकू से कई वार किए गए।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। घटना के संबंध में कई आरोपियों की पहचान की गई है।पोस्टमार्टम के लिए बीजेआरएम अस्पताल ले जाया गया।

Delhi: बाहरी उत्तरी दिल्ली के बवाना इलाके की जेजे कॉलोनी में दो समूहों के बीच झड़प के दौरान 27 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकरी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार रात करीब नौ बजे कॉलोनी के ई-ब्लॉक स्थित ढोलक वाली मस्जिद के पास हुई, जहां काम से जुड़े विवाद को लेकर दो समूह आपस में भिड़ गए थे। उसने बताया कि झड़प के दौरान मारे गए व्यक्ति की पहचान मोहम्मद राजा उर्फ ​​बादशा (27) के रूप में हुई, जिसके सिर और कमर पर चाकू से कई वार किए गए।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) हरेश्वर स्वामी ने एक बयान में कहा, ‘‘उसे पूठ के महर्षि वाल्मीकि अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस झड़प में मोहम्मद अकबर (23) भी घायल हो गया और उसे उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत स्थिर बताई गई है।’’

घटना के बाद, पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। बाद में राजा के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीजेआरएम अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने कहा, ‘‘अकबर के बयान के आधार पर नरेला औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। घटना के संबंध में कई आरोपियों की पहचान की गई है।’’

पुलिस अधिकारी घटना के क्रम को जानने तथा प्रत्येक आरोपी की भूमिका निर्धारित करने के लिए इलाके से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं तथा गवाहों के बयानों की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक किशोर को पक़डा गया है। वह बवाना का रहने वाला है और उसकी उम्र 16 साल है तथा उससे पूछताछ की जा रही है। उसने बताया कि बाकी फरार संदिग्धों की तलाश के लिए कई टीम गठित की गई हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज