लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर कैलाश की रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने नोएडा के पार्क में डीजल डालकर आग लगाई, मौत, जानें सुसाइड नोट क्या लिखा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 4, 2022 20:10 IST

पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि आज शाम पुलिस को सूचना मिली कि नोएडा फेस-3 थाना क्षेत्र के सेक्टर 93-ए स्थित सुपरटेक ट्वीन टावर के पास बने एक पार्क में युवती ने खुद को आग लगा लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा फेस-2 थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवती की जलने से मौत हो गई थी।युवती के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

नोएडाः राष्ट्रीय राजधानी के ग्रेटर कैलाश की रहने वाली 23 वर्षीय एक युवती ने बुधवार को नोएडा के एक पार्क में अपने ऊपर डीजल डालकर खुद को आग लगा ली। इस घटना में युवती की मौके पर ही मौत हो गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची नोएडा फेस-2 थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि आज शाम पुलिस को सूचना मिली कि नोएडा फेस-3 थाना क्षेत्र के सेक्टर 93-ए स्थित सुपरटेक ट्वीन टावर के पास बने एक पार्क में युवती ने खुद को आग लगा लिया है।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवती की जलने से मौत हो गई थी। शुक्ला ने बताया कि युवती के शव के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान दिल्ली के ग्रेटर कैलाश ईस्ट की आयुषी बहल (23) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि युवती के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने लिखा है कि उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई थी। उन्होंने बताया कि युवती ने भाई से उसकी परीक्षा के समय ऐसा कदम उठाने पर भी माफी मांगी है। डीसीपी ने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों के अलावा दिल्ली से नोएडा आकर आत्मदाह करके आत्महत्या करने के कारणों का भी पता लगा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाउत्तर प्रदेशदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?