लाइव न्यूज़ :

दिवाली से कुछ दिन पहले दिल्ली के कनॉट प्लेस में एनकाउंटर, गोलीबारी के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 23, 2019 10:38 IST

दिल्ली में चेन स्नैचिंग की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस अलर्ट है। पिछले महीने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी का भी बैग छीनकर बदमाश भाग गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि दो बदमाश बाइक से कनॉट प्लेस के शंकर मार्केट की ओर आने वाले हैं।दिल्ली के प्रीत विहार में भी मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक कार पर गोलियां चलाई।

दिल्ली के कनॉट प्लेस में आज (23 अक्टूबर)  सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। ये मुठभेड़ कनॉट प्लेस के शंकर मार्केट में हुई। गोलीबारी के बार पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि मुठभेड़ के बाद भी घटनास्थ्ल पर पुलिस मौजूद है और इलाके में अलर्ट जारी किया गया है। दावा किया जा रहा है कि गिरफ्तार बदमाश चेन स्नैचर थे। पुलिस ने घायल बदमाशों को अस्तपाल में भर्ती करा दिया है।

 

बता दें कि दिल्ली में चेन स्नैचिंग की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस अलर्ट है। पिछले कुछ दिनों से पुलिस बदमाशों पर नजर बनाए हुए थी। पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि दो बदमाश बाइक से कनॉट प्लेस के शंकर मार्केट की ओर आने वाले हैं। जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों का आता देख रुकने का इशारा किया। लेकिन पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलीबारी की। जिसमें दो आरोपियों को गोली लग गई। 

ऐसी ही एक घटना में दिल्ली के प्रीत विहार में भी हुई है। मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक कार पर गोलियां चलाई। पुलिस ने बताया कि कार में सवार दो लोग सुरक्षित थे। लेकिन इनके गिरफ्तारी के लिए पुलिस इलाके में दबिश दे रही है। जानकारी के मुताबिक हसनपुर डिपो और कड़कड़ी मोड़ के बीच मंगलवार सुबह करीब पौने 10 बजे यह घटना हुई।

टॅग्स :दिल्लीएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत