लाइव न्यूज़ :

गैंगवार के डर से सूना पड़ा दिल्ली का यह गांव, 16 साल के लड़के को सरेआम दागी गईं थीं 18 गोलियां

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 21, 2018 14:16 IST

सोमवार (18 जून)  को उत्तरी दिल्ली के संत नगर में 16 साल के मुकुल की 18 गोलियां मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

Open in App

नई दिल्ली, 21 जून:  दिल्ली का एक गांव अभी ऐसा है जो एकदम सुनसान पड़ा हुआ है। बाहरी दिल्ली के ताजपुर कलां गांव के तमाम लोगों ने खुद को अपने घरों में कैद कर लिया है। यहां के लोग घर के अंदर से बाहर ही नहीं निकलना चाह रहे हैं। खबरें तो यह भी है कि इस गांव के लोगों ने अस्थायी तौर पर पलायन कर लिया है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर इस गांव के लोगों में इतना खौफ क्यों है। 

दरअसल सोमवार (18 जून)  को उत्तरी दिल्ली के संत नगर में 16 साल के मुकुल की 18 गोलियां मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से गांव में दहशत का माहौल है। किशोर मुकुल की हत्या इसलिए कर दी गई क्योंकि वह जितेंद्र गोगी गैंग के प्रतिद्वंद्वी गैंग के सुनील बालयान उर्फ टिल्लू का भतीजा था। 

आइए जानते हैं इस मर्डर और गांव की पूरी कहानी 

गांव के पास पहसे गैंगस्टर टिल्लू का घर है, जिसका बरसों से जितेंद्र गोगी गैंग से विवाद चल रहा था। बीते दो सालों से वह सोनीपत जेल में बंद है, लेकिन दोनों गैंगों के बीच हमेशा ही खूनी जंग होते रहता है। परिवार को सुरक्षा का डर सता रहा है। गांव में प्रवेश करते ही एक गड्ढा इस तरह से खोद दिया गया है ताकि कोई भी अज्ञात वाहन रुक जाए। यही नहीं टिल्लू के घर की तरफ जाने वाली गली पर करीब आधा दर्जन सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और 10 सुरक्षा गार्ड हमेशा पट्रोलिंग कर रहे होते हैं। 

दिल्लीः बुराड़ी में हुए गैंगवार में चार लोगों की मौत, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल करेगी मामले की जांच

टिल्लू के परिवार वालों ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि मुकुल के सीने में 18 गोलियां उतारकर तो गोगी ने अपनी सारी हदें पार कर दी है। वहीं 20 जून को टिल्लू के एक पारिवारिक मित्र ने बताया, 'यह रंजिश अब गोगी की मौत के बाद ही खत्म होगी। मुकुल एक बच्चा था। आखिर उसका क्या अपराध था?' 

गांव वालों का कहना है कि 1989 में जन्मे टिल्लू ने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और सुनील मान जैसे लोगों से दोस्ती कर ली थी। जिसने लोकसभा कैंडिडेट दीपक भारद्वाज की 2013 में हत्या की थी। पिछले कुछ सालों से  टिल्लू के परिवार के लोग ने गोगी को अपने निशाने पर रखा है। इनका खौफ इतना ज्यादा था कि डीटीसी के एंप्लॉयी रहे टिल्लू के बड़े भाई अनिल ने नौकरी तक छोड़ दी और घर पर ही रहते हैं। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :दिल्लीहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला