लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: 16 साल का नबालिग लड़का बना हैवान, दो साल के बच्चे के साथ दुष्कर्म कर हुआ फरार, पुलिस ने गिरफ्तार किया

By अनुराग आनंद | Updated: February 12, 2021 07:42 IST

दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि पीड़ित के पिता द्वारा मंगलवार को सूचना दी गई जिनका आरोप है कि उनके दो साल के बच्चे के साथ घरेलू सहायक ने दुष्कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी घरेलू सहायक बिहार का रहने वाला है और करीब ढाई साल से दंपति के घर में रहता था।आरोपी बच्चे को लेकर घर के प्रथम तल पर गया और दरवाजा बंद कर उसके साथ रेप किया।

नयी दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर क्षेत्र में कथित तौर पर एक नाबालिग लड़के पर यौन हमला करने के आरोप में 16 साल के एक लड़के को पकड़ लिया गया । पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आरोपी बिहार का निवासी है और पीड़ित के घर पर पिछले ढाई साल से घरेलू सहायक के तौर पर काम कर रहा था। पुलिस ने कहा कि पीड़ित के पिता द्वारा मंगलवार को मामले की जानकारी दी गई जिनका आरोप है कि उनके दो साल के बच्चे के साथ घरेलू सहायक ने दुष्कर्म किया।

घरेलू सहायक बच्चे को सुलाने के बहाने लेकर गया और उसके साथ रेप किया-

अपनी शिकायत में पीड़ित के पिता ने कहा कि घरेलू सहायक बच्चे को सुलाने के बहाने लेकर गया। उन्होंने कहा कि जब बच्चे की मां काम में व्यस्त थीं तब आरोपी बच्चे को लेकर घर के प्रथम तल पर गया और दरवाजा बंद कर बच्चे के साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।

आरोपी के विरुद्ध पाक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बच्चे को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया और आरोपी के विरुद्ध पाक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि तकनीक की सहायता से आरोपी लड़के को नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर पकड़ लिया गया। अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया और उसे नाबालिग न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया जिसके बाद उसे सुधार गृह भेज दिया गया। 

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :रेपदिल्लीदिल्ली पुलिसदुष्कर्म
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला