लाइव न्यूज़ :

16 वर्षीय विक्षिप्त किशोरी संग सिक्योरिटी गार्ड ने किया दुष्कर्म, शेल्टर होम में गर्भवती होने के बाद खुलासा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 5, 2022 19:02 IST

Delhi: आश्रय गृह के प्रबंधक ने 31 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि देखभाल केंद्र में एक लड़की ने पेट दर्द की शिकायत की।

Open in App
ठळक मुद्देलड़की गर्भवती हो गई और उसने पेट दर्द की शिकायत की।पीड़िता ने शेल्टर होम में तैनात गार्ड पर आरोप लगाया है।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस घर पर अन्य लड़कियों से बात कर रही है।

नई दिल्लीः दिल्ली में एक आश्रय गृह के सुरक्षा गार्ड ने 16 वर्षीय विक्षिप्त रूप से अक्षम लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। घटना का पता तब चला, जब लड़की गर्भवती हो गई और उसने पेट दर्द की शिकायत की।

आश्रय गृह के प्रबंधक ने 31 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि देखभाल केंद्र में एक लड़की ने पेट दर्द की शिकायत की और उसे जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कहा कि वह गर्भवती थी। पीड़िता ने शेल्टर होम में तैनात गार्ड पर आरोप लगाया है।

द इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस घर पर अन्य लड़कियों से बात कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि आरोपी ने उनमें से किसी को भी निशाना बनाया था या नहीं। लड़की को उसके माता-पिता ने तीन साल पहले छोड़ दिया था और वह तब से आश्रय में रह रही है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

19 वर्षीय मजदूर ने चार साल की बच्ची से बलात्कार

पंजाब के होशियारपुर में 19 वर्षीय एक मजदूर ने चार साल की एक बच्ची का कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। स्थानीय टांडा पुलिस थाने के प्रभारी, उप निरीक्षक हरिदंर सिंह ने बताया कि आरोपी आनंद कुमार को भादसं और ‘यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण’ (पॉक्सो) अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने कहा कि पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में कहा कि उसने आरोपी को उसकी बेटी का बलात्कार करते पाया, जिसके बाद उसने शोर मचाया और आरोपी पकड़ा गया। झारखंड के पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के एक गांव में साढ़े तीन साल की बच्ची से कथित तौर पर उसके चौदह वर्षीय चचेरे भाई ने बलात्कार किया।

पुलिस ने किशोर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उक्त घटना शुक्रवार सुबह रेहला थाना क्षेत्र की है। बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी उसका भाई आया और उसे कहीं ले गया,वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने बताया कि बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल मेदिनीनगर स्थित मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेजा गया है ,जहां उसका इलाज चल रहा है । पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज