लाइव न्यूज़ :

पिता की गोली से हुई थी 10 साल के बेटे की मौत, आरोपी पिता गिरफ्तार

By स्वाति सिंह | Updated: January 6, 2019 10:07 IST

पुलिस ने बताया कि 31 दिसम्बर को न्यू उस्मानपुर थाने में एक व्यक्ति को गोली लगने की घटना की जानकारी मिली थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जश्न में की गई गोलीबारी में आठ साल के बच्चे रेहान के दाहिने गाल पर गोली लग गई थी।

Open in App

दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में 42 वर्षीय एक व्यक्ति ने जश्न में गोली चलाई जो उसके ही नाबालिग बच्चे को जा लगी और उसकी मौत हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस ने यह जानकारी देते हुए शनिवार को बताया कि आरोपी की पहचान यासीन के तौर पर हुई है। जनता दल यूनाइडेट (जदयू) के पूर्व विधायक राजू सिंह द्वारा नववर्ष की पूर्व संध्या पर फतेहपुर स्थित एक फॉर्म हाउस में जश्न में की गई हवाई गोलीबारी में एक महिला की मौत होने के कुछ दिनों बाद यह घटना सामने आई है।पुलिस ने बताया कि 31 दिसम्बर को न्यू उस्मानपुर थाने में एक व्यक्ति को गोली लगने की घटना की जानकारी मिली थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जश्न में की गई गोलीबारी में आठ साल के बच्चे रेहान के दाहिने गाल पर गोली लग गई थी।अधिकारी ने बताया कि बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद मामला दर्ज किया गया। पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि गोली मृतक के पिता यासीन ने चलाई थी। शनिवार को यासीन को गिरफ्तार कर लिया गया।अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने बाद में गुनाह स्वीकार कर लिया और बताया कि उसने उत्तर प्रदेश के लोनी के निवासी रवि कश्यप (21) से बंदूक खरीदी थी। उसने जश्न में हवा में गोली चलाई थी लेकिन दुर्घटनावश गोली वहां मौजूद उसके बेटे को लग गई। पुलिस ने बताया कि कश्यप को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और हथियार भी बरामद हो गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा