लाइव न्यूज़ :

दीपाली चव्हाण आत्महत्या केस: कोर्ट ने विनोद शिवकुमार को 29 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजा

By विनीत कुमार | Updated: March 27, 2021 22:37 IST

दीपाली चव्हाण ने 25 मार्च को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। वे महाराष्ट्र के धारणी तालुका के हरिसाल में फॉरेस्ट रेंज अफसर थीं।

Open in App
ठळक मुद्देदीपाली च्वहाण ने आत्महत्या से पहले चिट्ठी में शिवकुमार पर लगाया था उत्पीड़न का आरोपशिवकुमार को पुलिस ने नागपुर रेलवे स्टेशन ने शुक्रवार सुबह 9 बजे गिरफ्तार किया थादीपाली च्वहाण के पति ने शिवकुमार के खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई थी शिकायत

महाराष्ट्र के धारणी तालुका के हरिसाल में फॉरेस्ट रेंज अफसर दीपाली च्वहाण की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार उप-वन क्षेत्रपाल (डिफ्टी फॉरेस्ट रेंजर) विनोद शिवकुमार को 29 मार्च तक के लिए पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया है। 

शिवकुमार को शनिवार को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच करीब दोपहर 12 बजे धारणी कोर्ट में पेश किया गया।  इस दौरान कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। 

पूरे मामले को लेकर लोगों में गुस्सा और नाराजगी को देखते हुए कोर्ट परिसर में पहले ही बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया था। इस दौरान कोर्ट के बाहर कई लोगों ने  नारेबाजी की और शिवकुमार की तस्वीरें भी जलाई। ये लोग शिवकुमार को फांसी पर लटकाने की मांग कर रहे थे।

शिवकुमार को शुक्रवार को सुबह करीब 9 बजे नागपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया था। शिवकुमार के खिलाफ दीपाली के पति राजेश मोहिते की शिकायत पर तड़के 3 बजे पुलिस ने आईपीसी के सेक्शन 306 के तहत मामला दर्ज किया था। सोशल मीडिया पर भी लगातार दीपाली के लिए न्याय की मांग उठ रही थी।

साथ ही मेलघाट वाघ अभ्यारण परियोजना के अतिरिक्त मुख्य वन संरक्षक तथा क्षेत्र निदेशक एम एम रेड्डी की भूमिका पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। 

बता दें कि युवा महिला अफसर दीपाली ने 25 मार्च को अपने सरकारी आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले लिखे अपने पत्र में दीपाली ने शिवकुमार पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। 

टॅग्स :महाराष्ट्रक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए