लाइव न्यूज़ :

यूपी में कागज पर खुद को मृत घोषित कर 16 साल से फरार था हत्या आरोपी, मुखबिर से सूचना मिलने पर हुई गिरफ्तारी

By अनुराग आनंद | Updated: March 19, 2021 12:57 IST

उत्तर प्रदेश में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कुछ साल तक इंतजार करने के बाद आरोपी पैरोल पर जेल से बाहर आया और फिर 16 सालों तक फरार रहा।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी को हत्या के इस मामले में न केवल ट्रायल कोर्ट बल्कि  शीर्ष अदालत ने भी दोषी ठहराया है।आरोपी ने सजा सुनाए जाने के बाद पैरोल लिया और इसके बाद वह खुद को मृत घोषित कर फरार हो गया।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर पुलिस ने एक हत्या के दोषी को गिरफ्तार किया है, जिसने 16 साल पहले खुद को आधिकारिक रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिया था।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, आरोपी को 1988 में मेरठ जिले में एक हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को हत्या के इस मामले में न केवल ट्रायल कोर्ट बल्कि  शीर्ष अदालत ने भी दोषी ठहराया था और उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए उसपर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था-

आरोपी ने सजा सुनाए जाने के बाद पैरोल लिया और इसके बाद वह खुद को मृत घोषित कर फरार हो गया। मेरठ पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए उसपर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मिल रही जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने वांछित अनिराज को धर दबोचा है।

बुधवार देर रात एसओजी टीम स्याना कोतवाली क्षेत्र में वांछित अपराधियों की तलाश में थी-

आरोपी के पास से अवैध असलहा भी बरामद किया गया है। आरोपी पर एक हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट से आजीवन कारावास भी हुआ है। लेकिन, फरारी के कारण उसकी सजा अभी तक बरकरार है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात एसओजी टीम स्याना कोतवाली क्षेत्र में वांछित अपराधियों की तलाश में थी।

मदारपुर थाना सरधना पैदल स्याना की ओर से आते देख पुलिस ने किया गिरफ्तार-

पुलिस कप्तान ने कहा कि आरोपी अनिराज सिंह निवासी गांव मदारपुर थाना सरधना पैदल स्याना की ओर से आता दिखाई दिया। लेकिन, टीम को देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगा। टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। उसके पास से पुलिस ने अवैध असलहा भी बरामद किया है। साथ ही उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

टॅग्स :बुंदेलखंडउत्तर प्रदेशहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम