लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के मयूर विहार में महिला पत्रकार पर चाकू से जानलेवा हमला, पुलिस को तीन हमलावरों की तलाश, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 23, 2023 12:05 IST

बेखौफ अपराधियों ने देश की राजधानी दिल्ली में तीन बदमाशों ने लूट की नीयत से महिला पत्रकार को चाकू माकरकर घायल कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश की राजधानी दिल्ली में बदमाशों ने गी लूट की खौफनाक वारदात को अंजाम, महिला पत्रकार घायल वारदात बीते शनिवार रात 8 बजे हुई, जब महिला पत्रकार मयूर विहार फेज-2 स्थित आवास पर लौट रही थीदिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज करके तीनों अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है, पत्रकार सदमें में

दिल्ली: देश की राजधानी में एक महिला पत्रकार को लूट की नियत से अपराधियों ने चाकू मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार शुरूआती जांच में मामला लूट का प्रतीत होता है, जब महिला पत्रकार ने लुटेरों का विरोध किया तो उन्होंने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस वारदात में कुल 3 हमलावर शामिल बताये जा रहे हैं।

यह घटना बीते शनिवार रात में मयूर विहार फेज-2 में हुई। लूटपाट का विरोध करने पर हमलावरों ने महिला पत्रकार को उसके घर के बाहर ही कथित तौर पर कई बार चाकू से हमला करके बुरी तरह से जख्मी कर दिया। समाचार पत्र इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार पुलिस ने बताया कि महिला पत्रकार डी धना सुमोद मलयालम न्यूज चैनल मीडिया वन की दिल्ली ब्यूरो चीफ हैं और अपने परिवार के साथ मयूर विहार फेज-2 में रहती हैं। हमले के फौरन बाद सुमोद को अस्पताल ले जाया गया, जहां से इलाज के बाद उन्हें छुट्टी भी दे दी गई। पुलिस के अनुसार सुमोद रात में करीब 8 बजे दफ्तर से काम खत्म करके अपने घर की ओर जा रही थीं तभी संजय पार्क के करीब तीनों हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और लूटपाट का प्रयास करने लगे।

हमले के बाद सुमोद ने पुलिस को दिये बयान में कहा, “हमलावरों ने उन्हें रास्ते में रोका और उससे माचिस मांगी। जब उन्होंने हमलावरों को मना किया तो उन्होंने चाकू निकालकर धमकी दी और उनसे फोन और पर्स मांगा। उसके बाद भी जब उन्होंने हमलावरों से बच निकलने की कोशिश की तो उन्होंने चाकू से उनपर हमला कर दिया। हमले के दौरान उन्हें चाकू से पीठ और पेट और बाजू पर गहरे जख्म लगे और उसके बाद वो मौके से भाग गये।"

इसके साथ ही सुमोद ने कहा, “जिस समय हमलावरों ने उन पर चाकू से हमला किये, वहां संजय पार्क में बहुत सारे लोग थे। लेकिन किसी ने बीच-बचाव करने या हमलावरों का विरोध नहीं किया और वो हादसे को अंजाम देने के बाद आसानी से फरार हो गये। दूसरी ओर हमले के बाद वो खुद बेहोश हो गईं, इसके फौरन बाद स्थानीय निवासियों ने पुलिस को फोन करके वारदात की सूचना दी।”

पुलिस के अनुसार महिला पत्रकार पर आरोपियों ने दो बार चाकू से हमला किया। मयूर विहार पुलिस के अनुसार उन्हें रात 8 बज से 8.30 बजे के आसपास पत्रकार पर हमले की जानकारी मिली। उसके परिवार ने शिकायत पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ पांडव नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उनकी पहचान और गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।"

टॅग्स :दिल्ली पुलिसक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा