लाइव न्यूज़ :

बुराड़ी स्पा सेंटर में चल रहा था ऑनलाइन सेक्स रैकेट, कस्टमर बनकर पहुंची पुलिस, साथ में दिखीं स्वाति मालीवाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2019 12:54 IST

डीसीडब्ल्यू पिछले कुछ दिनों से सेक्स रैकेट के भंडाफोड़ करने का अभियान चला रही है। बुराड़ी क्षेत्र वाले मामले में पुलिस ने 4 लड़कियों, 3 ग्राहकों और रैकेट चलाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देडीसीडब्ल्यू के मुताबिक, स्थानीय पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अधिकारी के साथ आयोग के एक सदस्य ने वहां ग्राहक बनकर एंट्री की।

दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस के साथ मिलकर उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र में एक स्पा सेंटर में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का बुधवार (11 सितंबर) को भंडाफोड़ किया। डीसीडब्ल्यू को एक वेबसाइट के बारे में एक शिकायत मिली थी। शिकायत में कहा गया था कि बुराड़ी के स्पा में देह व्यापार करने वालों का एक गिरोह काम कर रहा है। बुराड़ी इलाके में स्पा सेंटर 18 प्लस ब्यूटी टेंपल में ये ऑनलाइन सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस की टीम के साथ घटना स्थल पर डीसीडब्ल्यू की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल भी गईं थी।

डीसीडब्ल्यू ने बताया कि वेबसाइट पर आपत्तिजनक सामग्री थी। उसने बताया कि आयोग और दिल्ली पुलिस के पैनल ने स्पा पर छापा मारा और उसके कमरों से ‘‘कुछ आपत्तिजनक सामग्री’’ बरामद की। उसने बताया कि चार लड़कियों को बचाया गया। 

पुलिस के अधिकारी के साथ आयोग के एक सदस्य ने वहां ग्राहक बनकर एंट्री की। उनको वहां लड़कियों के फोटो और रेट स्क्रीन पर दिखाए गए। इसके बाद टीम ने कमरों का निरीक्षण किया। स्पा सेंटर से आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की गई है।  तीन लड़कों ने बताया कि वे ग्राहक हैं और वहां सेक्स रैकट चल रहा है। (पीटीआई इनपुट के साथ) 

टॅग्स :सेक्स रैकेटदिल्लीस्वाति मालीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने