लाइव न्यूज़ :

Dayalpur Delhi: 65 वर्षीय मां की हत्या?, 40 साल के नशेड़ी पुत्र ने रुपयों को लेकर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 15, 2025 11:33 IST

Dayalpur Delhi: अधिकारियों ने कहा कि जांच के दौरान खुलासा हुआ कि पेशे से वाहन चालक सोनू फिलहाल बेरोजगार है और नशे का आदी है।

Open in App
ठळक मुद्देरुपयों को लेकर अकसर अपनी मां से झगड़ा करता था।विवाद हुआ और सोनू ने अपनी मां की हत्या कर दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है।

Dayalpur Delhi: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में कथित तौर पर रुपयों को लेकर हुई बहस के बाद एक नशेड़ी ने अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोनू (40) को अपनी 65 वर्षीय मां की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे दयालपुर थाने में इस घटना के संबंध में सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को वहां बुजुर्ग महिला मृत अवस्था में मिली। अधिकारियों ने कहा कि जांच के दौरान खुलासा हुआ कि पेशे से वाहन चालक सोनू फिलहाल बेरोजगार है और नशे का आदी है।

रुपयों को लेकर अकसर अपनी मां से झगड़ा करता था। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात को भी उनके बीच विवाद हुआ और इस दौरान सोनू ने अपनी मां की हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है।

कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर होने से चार लोगों की मौत

बस्ती जिले में बेनीपुर गांव के पास शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी जिससे कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि गौर-बभनान मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने देर रात करीब साढ़े 11 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी जिससे कार में बैठे चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पैकोलिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

अभिनंदन ने बताया कि शवों का पंचनामा तैयार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पैकोलिया थाने के प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि मृतकों की पहचान अयोध्या जिले के निवासी रोहित (27), गोंडा जिले के निवासी पवन (24), बस्ती जिले के निवासी भाई मोनू (22) और सोमनाथ (24) के रूप में की गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO