लाइव न्यूज़ :

दौसाः 15 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, सुनसान इलाके में पीड़िता को फेंक भागे, स्कूल से फोटोकॉपी करवाने गई थी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 14, 2022 16:55 IST

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि नाबालिग को बुधवार रात को दौसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरामद किया गया। इसके बाद आरोपी लोकेश और सतीश के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि आरोपी सुनसान इलाके में पीड़िता को फेंककर भाग गये। फोटोकॉपी की दुकान से किया, जहां वह स्कूल से फोटोकॉपी करवाने गई थी।लड़की देर शाम तक घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

जयपुरः राजस्थान के दौसा जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार दो युवकों ने 15 वर्षीय नाबालिग का अपहरण करने के बाद उससे कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया।

 

पुलिस ने बताया कि आरोपी सुनसान इलाके में पीड़िता को फेंककर भाग गये। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि नाबालिग को बुधवार रात को दौसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरामद किया गया। इसके बाद आरोपी लोकेश और सतीश के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने लड़की का अपहरण उसके स्कूल के पास एक फोटोकॉपी की दुकान से किया, जहां वह स्कूल से फोटोकॉपी करवाने गई थी। आरोपी उसे मोटरसाइकिल से एक कमरे में ले गये, जहां उन्होंने उसके साथ कथित दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि जब लड़की देर शाम तक घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

आरोपी उसे राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सुनसान जगह पर फेंककर भाग गये थे। पीड़ित ने किसी तरह एक व्यक्ति के मोबाइल फोन से अपने परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की मेडिकल जांच बुधवार को करवाई गई और पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए