लाइव न्यूज़ :

प्रेमी संग रहने के लिए दिल्ली में बहू ने अपने ही सास-ससुर की बेरहमी से की हत्या; गहने और साढ़े चार लाख नकद मिले गायब, हुई गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 11, 2023 13:08 IST

पुलिस ने बताया कि बुजर्ग पति-पत्नी भूतल पर रहते थे और उनका बेटा रवि रतन अपनी पत्नी एवं छह साल के बेटे के साथ पहले तल पर रहता था। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि राधेश्याम करोल बाग स्थित दिल्ली सरकार के एक विद्यालय से उप-प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत हुए थे और यह परिवार इस मकान में 38 साल से रह रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के गोकलपुरी इलाके में एक बुजुर्ग दंपति की घर में गला रेतकर हत्या मामले उनकी बहू को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी मोनिका के विवाहेत्तर संबंध थे जिसके लिए उसने साजिश रची।पुलिस ने बताया कि घर से कुछ गहने एवं साढ़े चार लाख रुपये नकद गायब हैं।

नयी दिल्लीः पूर्वोत्तर दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में एक बुजुर्ग दंपति की घर में गला रेतकर हत्या मामले में पुलिस ने उनकी बहू मोनिका को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय र्तिकी ने बताया कि राधेश्याम वर्मा (72) और उनकी पत्नी वीना (68) सोमवार को सुबह मृत पाए गए और उनके घर से करीब पांच लाख रुपए और अन्य कीमती सामान गायब मिले।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मोनिका के विवाहेत्तर संबंध थे। वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी जिसके लिए उसने अपने ससुराल वालों को खत्म करने और कीमती सामान लेकर भागने की साजिश रची थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि महिला का प्रेमी और उसका साथी रविवार शाम करीब सात बजे घर में घुसे और वे छत पर छिपे हुए थे। उन्होंने बताया कि महिला के प्रेमी और उसके एक साथी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि बुजर्ग पति-पत्नी भूतल पर रहते थे और उनका बेटा रवि रतन अपनी पत्नी एवं छह साल के बेटे के साथ पहले तल पर रहता था। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि राधेश्याम करोल बाग स्थित दिल्ली सरकार के एक विद्यालय से उप-प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत हुए थे और यह परिवार इस मकान में 38 साल से रह रहा था।

पुलिस ने बताया कि घर से कुछ गहने एवं साढ़े चार लाख रुपये नकद गायब हैं। तिर्की ने बताया कि राधेश्याम ने अपने मकान के पिछले हिस्से को बेचने के लिए पांच लाख रुपये का बयाना लिया था। पुलिस के अनुसार, रतन रविवार रात साढ़े दस बजे अपने माता-पिता से मिला था। पुलिस इस हत्याकांड की जांच कर रही है। भाषा गोला नेत्रपाल नेत्रपाल

टॅग्स :दिल्ली क्राइमदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला