लाइव न्यूज़ :

Daudnagar Tractor Police Constable: हिम्मत तो देखिए!, अवैध रूप से ले जा रहे थे बालू, ड्यूटी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल दीपक कुमार ने रोका तो कुचला, कहां है कानून?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 9, 2024 15:28 IST

Daudnagar Tractor Police Constable: पुलिस ने बताया कि मृतक आरक्षी का नाम दीपक कुमार सिंह (29) है। पुलिस के अनुसार घटना रविवार सुबह लगभग चार बजे हुई, जब दीपक कुमार इलाके में अवैध बालू खनन की जांच के लिए ड्यूटी पर तैनात थे।

Open in App
ठळक मुद्देDaudnagar Tractor Police Constable: नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां मृत लाया हुआ घोषित कर दिया गया।Daudnagar Tractor Police Constable: दीपक कुमार इलाके में अवैध बालू खनन की जांच करने के लिए ड्यूटी पर तैनात थे।Daudnagar Tractor Police Constable: ट्रैक्टर के चालक को गाड़ी रोकने के लिए कहा तो वह भागने लगा।

Daudnagar Tractor Police Constable: बिहार में औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के मुसेपुर खैरा गांव में रविवार को अवैध रूप से बालू ले जा रहे एक ट्रैक्टर ने एक पुलिस कांस्टेबल को कथित तौर पर कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक आरक्षी का नाम दीपक कुमार सिंह (29) है। पुलिस के अनुसार घटना रविवार सुबह लगभग चार बजे हुई, जब दीपक कुमार इलाके में अवैध बालू खनन की जांच के लिए ड्यूटी पर तैनात थे।

पुलिस ने बताया कि भोजपुर जिला निवासी उक्त आरक्षी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत लाया हुआ घोषित कर दिया गया। औरंगाबाद की पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वप्ना गौतम मेश्राम ने कहा, ‘‘यह घटना तब हुई जब दीपक कुमार इलाके में अवैध बालू खनन की जांच करने के लिए ड्यूटी पर तैनात थे।

ड्यूटी के दौरान जब उन्होंने ट्रैक्टर के चालक को गाड़ी रोकने के लिए कहा तो वह भागने लगा। पीछा करने पर ट्रैक्टर चालक सिपाही को कुचलते हुए ट्रैक्टर मौके पर ही छोड़कर भाग निकला जिससे आरक्षी की मौत हो गई। उन्होंने कहा, ‘‘ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है और उसके मालिक धर्मेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने चालक की भी पहचान कर ली है और उसे पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चालक को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया है और घटना में शामिल सभी लोगों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

इससे पहले नवंबर, 2023 में बिहार के जमुई जिले में अवैध रूप से खनन की गई बालू ले जा रहे एक ट्रैक्टर द्वारा कुचल दिये जाने से 28 वर्षीय एक पुलिस उपनिरीक्षक की मौत हो गयी थी जबकि एक होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट