लाइव न्यूज़ :

दाउदनगरः होटल में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, 15 लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले

By एस पी सिन्हा | Updated: May 25, 2022 17:43 IST

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दाउदनगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दाउदनगर-गया रोड स्थित एक होटल में सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देहोटल का मैनेजर सहित पूरा स्टाफ होटल से भाग निकलने में सफल हो गया.होटल में छापेमारी की गई बसपा के एक नेता की बताई जाती है. होटल मालिक एवं प्रबंधक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

पटनाः बिहार में औरंगाबाद जिले के दाउदनगर में एक होटल में छापेमारी कर पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी के दौरान होटल के अलग-अलग कमरों से कुल 15 लड़के-लड़कियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया है. इनमें 7 लड़के और 8 लड़कियां शामिल हैं.

 

पकडे़ गये लड़के व लड़कियों को दाउदनगर थाना लाकर उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने इसकी सूचना लड़के-लड़कियों के परिजनों को देते हुए कार्रवाई के लिए दाउदनगर थाना बुलाया है. पुलिस इस मामले को देह व्यापार से जोड़कर देख रही है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि दाउदनगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दाउदनगर-गया रोड स्थित एक होटल में सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा है.

इसकी सूचना पुलिस के वरीय अधिकारियों को दी गई. पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर दाउदनगर के एसडीपीओ ऋषि राज के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई. टीम ने सूचना का सत्यापन करने के लिए त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल में छापेमारी की. इस दौरान होटल के अलग-अलग कमरों से आपत्तिजनक हालत में आठ लड़की और सात लड़के को गिरफ्तार किया गया.

छापेमारी के दौरान होटल का मैनेजर सहित पूरा स्टाफ होटल से भाग निकलने में सफल हो गया. जिस होटल में छापेमारी की गई वह बसपा के एक नेता की बताई जाती है. एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. होटल मालिक एवं प्रबंधक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट