लाइव न्यूज़ :

प्रशिक्षु महिला दारोगा ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को उड़ाया, थाना से 50 कदम की दूरी पर स्थित अपने आवास पर मृत मिली

By एस पी सिन्हा | Updated: December 10, 2021 18:13 IST

नगर पुलिस अधीक्षक अशोक प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि मृतक प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक का नाम लक्ष्मी कुमारी (27) है जिसने देर रात्रि अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देप्रशिक्षु दारोगा आरती कुमारी के साथ रहती थी।रसोई घर में महिला दरोगा लक्ष्मी कुमारी खून से लथपथ गिरी हुई थी।कमरे का दरवाजा किसी तरह खोल कर उसके भीतर प्रवेश किया जा सका।

दरभंगाः बिहार के दरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना में पदस्थापित एक प्रशिक्षु महिला दारोगा (पुलिस अवर निरीक्षक) ने अपने थाना से 50 कदम की दूरी पर स्थित अपने आवास में सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।

 

नगर पुलिस अधीक्षक अशोक प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि मृतक प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक का नाम लक्ष्मी कुमारी (27) है जिसने देर रात्रि अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को संध्या गश्ती की अपनी ड्यूटी करने के बाद रात्रि 10.30 बजे लक्ष्मी अपने आवास पर पहुंची , जहां वह एक अन्य प्रशिक्षु दारोगा आरती कुमारी के साथ रहती थी।

अशोक प्रसाद ने बताया कि आरती की ड्यूटी रात्रि में विश्वविद्यालय थाने में लगी थी जिस कारण लक्ष्मी कुमारी के आने के बाद वह अपने ड्यूटी पर चली गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की अहले सुबह लक्ष्मी के आवास का दरवाजा खटखटाने पर जब नहीं खुला तो उन्होंने खिड़की से झांका, उन्होंने देखा कि रसोई घर में महिला दरोगा लक्ष्मी कुमारी खून से लथपथ गिरी हुई थी।

वरीय पदाधिकारी के आने के बाद कमरे का दरवाजा किसी तरह खोल कर उसके भीतर प्रवेश किया जा सका। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पड़ोसी जिला मुजफ्फरपुर से एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि अविवाहित प्रशिक्षु महिला दारोगा लक्ष्मी सुपौल जिले के चिल्ड्रेन पार्क मुहल्ला की रहनेवाली थी और काफी हंसमुख स्वभाग की और मिलनसार थी।

घटना की जानकारी मिलने पर मृतक दारोगा के पिता एवं मामा सहित परिवार के कई लोग यहां पहुंच गए हैं। तत्काल उन लोगों ने लक्ष्मी के आत्महत्या करने को लेकर कोई पारिवारिक कारण नहीं बताया है। अशोक ने बताया कि जांच की कार्रवाई पूरी होने के बाद मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए