लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंडः युवक की पीट-पीटकर हत्या, पीड़ित परिवार का आरोप- सवर्णों के साथ खाना खाने की मिली 'सजा'

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 6, 2019 10:30 IST

पीड़ित परिवार के सदस्य जितेंद्र दास ने बताया है कि उसके (मृतक) ऊपर 26 अप्रैल को नैनबाग तहसील क्षेत्र में ऊंची जाति के लोगों ने हमला किया, जिसके तुरंत बाद इलाज के लिए उसे स्थानीय सामुदायिक केंद्र ले जाया गया। हालात गंभीर होने की वजह से उसे तत्काल प्रभाव से श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल रेफर किया गया। यहां उसने 28 अप्रैल को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

Open in App

उत्तराखंड के देहरादून में हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां दलित युवक को ऊंची जाति के लोगों के साथ बैठकर खाना मंहगा पड़ गया और उसे अपनी जान तक गवानी पड़ी है। दरअसल, पीड़ित परिवार ने आरोप लगााया है कि शादी समाराोह के दौरान ऊंची जाति के लोगों के साथ युवक ने खाना खा लिया था, जिसके बाद युवक की जमकर पिटाई गई। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

पीड़ित परिवार के सदस्य जितेंद्र दास ने बताया है कि उसके (मृतक) ऊपर 26 अप्रैल को नैनबाग तहसील क्षेत्र में ऊंची जाति के लोगों ने हमला किया, जिसके तुरंत बाद इलाज के लिए उसे स्थानीय सामुदायिक केंद्र ले जाया गया। हालात गंभीर होने की वजह से उसे तत्काल प्रभाव से श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल रेफर किया गया। यहां उसने 28 अप्रैल को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, युवक की मौत के बाद परिजन और ग्रामीण पोस्टमार्ट के लिए लाए गए शव को रखकर अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए। मृतक की बहन पूजा दास के अनुसार, उसके भाई पर हमला एक शादी के दौरान हुआ।

उसने बताया, 'हमारे कजिन की शादी थी। मेरे भाई ने गलती कर दी कि जहां ऊंची जाति के लोग खाना खा रहे थे उसे काउंट से उसने खाना लिया और उनके आगे वाली कुर्सी पर बैठकर खाने लगा। इसके बाद वो (ऊंची जाति के लोग) बोले कि ये नीची जाति का हमारे साथ नहीं खा सकता। खाएगा तो मरेगा।'

उसने बताया कि मेरा भाई घर में कमाने वाला अकेला था। अब हम क्या करेंगे? वहीं अब आरोपी केस वापस लेने की धमकियां दे रहे हैं। इधर, धरने पर बैठे परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि वह मुख्यमंत्री आवास तक विरोध करने के लिए मार्च निकालेंगे। इस संबंध में रविवार को भारी संख्या में अस्पताल के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है।

टॅग्स :हत्याकांडउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम