लाइव न्यूज़ :

Cyrus Mistry Death: नौ मिनट में 20 किमी की दूरी तय की, CCTV में खुलासा, टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री और उनके सह-यात्री ने नहीं बांधी थी सीट बेल्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2022 14:43 IST

Cyrus Mistry Death: पालघर जिले में चरोटी जांच चौकी को पार करने के बाद केवल नौ मिनट में 20 किमी की दूरी तय की। यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब मिस्त्री की लग्जरी कार मुंबई से सटे पालघर जिले में सूर्या नदी पर बने पुल पर एक ‘डिवाइडर’ से टकरा गई।

Open in App
ठळक मुद्देलग्जरी कार की रफ्तार प्रथमदृष्टया तेज थी। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।स्त्रीरोग विशेषज्ञ अनाहिता पंडोले (55) और उनके पति डेरियस पंडोले (60) हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।

Cyrus Mistry Death: साइरस मिस्त्री की रविवार को जान लेने वाले सड़क हादसे की प्रारंभिक जांच के अनुसार टाटा संस के पूर्व चेयरमैन मिस्त्री और उनके एक सह-यात्री ने सीट बेल्ट नहीं बांधी हुई थी, वाहन बहुत तेज गति में था और चालक के ‘‘निर्णय की त्रुटि’ के कारण दुर्घटना हुई।

एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। लग्जरी कार की रफ्तार प्रथमदृष्टया तेज थी। इसने पालघर जिले में चरोटी जांच चौकी को पार करने के बाद केवल नौ मिनट में 20 किमी की दूरी तय की। यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब मिस्त्री की लग्जरी कार मुंबई से सटे पालघर जिले में सूर्या नदी पर बने पुल पर एक ‘डिवाइडर’ से टकरा गई।

उस समय मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। इस हादसे में मिस्त्री और जहांगीर पंडोले नामक एक व्यक्ति की मौत हो गयी, वहीं जानीमानी स्त्रीरोग विशेषज्ञ अनाहिता पंडोले (55) और उनके पति डेरियस पंडोले (60) हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। जहांगीर के भाई डेरियस टाटा समूह के पूर्व स्वतंत्र निदेशक थे, जिन्होंने चेयरमैन पद से मिस्त्री को हटाये जाने का विरोध किया था।

यह हादसा दोपहर ढाई बजे हुआ। कार अनाहिता पंडोले चला रही थीं। अधिकारी ने रविवार रात बताया, ‘‘प्रारंभिक जांच के अनुसार, तेज गति और निर्णय की त्रुटि के कारण कार दुर्घटना हुई। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोगों ने सीट बेल्ट नहीं बांध रखी थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चरोटी जांच चौकी पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखने पर पालघर पुलिस ने पाया कि कार दोपहर करीब 2.21 बजे चौकी से गुजरी थी और दुर्घटना (मुंबई की दिशा में) 20 किलोमीटर आगे (ढाई बजे) हुई।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसायरस मिस्त्रीमुंबईपालघरTata Company
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?