लाइव न्यूज़ :

Cyrus Mistry car crash: साइरस मिस्त्री कार दुर्घटना मामले में पुलिस ने 152 पन्नों की चार्जशीट दायर की, जानें

By भाषा | Updated: January 4, 2023 22:01 IST

Cyrus Mistry car crash: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (54) और जहांगीर पंडोले की पिछले साल चार सितंबर को उस वक्त मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देसूर्या नदी पर एक पुल पर डिवाइडर से टकरा गई थी। अनाहिता पंडोले को 108 दिनों तक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

पालघरः महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक कार दुर्घटना में टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री और एक सहयात्री की मौत के चार महीने बाद पुलिस ने बुधवार को यहां एक अदालत में 152 पत्रों की  दायर की है। मिस्त्री (54) और जहांगीर पंडोले की पिछले साल चार सितंबर को उस वक्त मौत हो गई थी।

जब उनकी लग्जरी कार मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग से गुजरते समय सूर्या नदी पर एक पुल पर डिवाइडर से टकरा गई थी। इस घटना में गाड़ी चला रही अनाहिता पंडोले (55) और डेरियस पंडोले गंभीर रूप से घायल हो गए। स्त्री रोग विशेषज्ञ अनाहिता पंडोले को 108 दिनों तक इलाज के बाद दिसंबर में मुंबई के एक अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। 

पालघर जिला ग्रामीण पुलिस ने पांच नवंबर को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304-ए (लापरवाही से वाहन चलाने के कारण मौत), 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाना या आम लोगों के चलने के मार्ग पर गाड़ी चलाना), 337 (मानव जीवन को खतरे में डालने वाला कृत्य करना) और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस ने गवाहों से पूछताछ की और आरटीओ (क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय) तथा मर्सिडीज बेंज इंडिया, पुणे से रिपोर्ट ली। पुलिस ने पहले कहा था कि मिस्त्री और जहांगीर पंडोले ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। उन्होंने कहा था कि प्रथम दृष्टया तेज गति और चालक की गलती से दुर्घटना हुई प्रतीत होती है।

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसायरस मिस्त्रीमुंबई पुलिसपालघर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज