लाइव न्यूज़ :

Cyber ​​fraud: व्हॉट्सएप और टेलीग्राम पर घर बैठे हजारों कमाने का ऑफर आए तो सावधान हो जाइये, साइबर ठगों का है जाल, लुट सकती है मेहनत की कमाई

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 5, 2024 16:39 IST

अगर आपको भी व्हॉट्सएप या टेलीग्राम पर घर बैठे सिर्फ कुछ घंटे काम करके हजारों कमाने का ऑफर आए तो सावधान हो जाइये। दरअसल यह साइबर ठगों का लोगों से पैसे एंठने का नया तरीका है।

Open in App
ठळक मुद्देसिर्फ कुछ घंटे काम करके हजारों कमाने का ऑफर आए तो सावधान हो जाइयेयह साइबर ठगों का लोगों से पैसे एंठने का नया तरीका हैठग इतने शातिर हैं कि शुरू में आपको कुछ फायदा भी होगा

Cyber ​​fraud: अगर आपको भी व्हॉट्सएप या टेलीग्राम पर घर बैठे सिर्फ कुछ घंटे काम करके हजारों कमाने का ऑफर आए तो सावधान हो जाइये। दरअसल यह साइबर ठगों का लोगों से पैसे एंठने का नया तरीका है। ये ठग इतने शातिर हैं कि शुरू में आपको कुछ फायदा भी होगा। इससे व्यक्ति को लगता है कि वह और ज्यादा पैसे कमा सकता है। बस यहीं से वह ठगों के चंगुल में फंसता चला जाता है।

हाल ही में  नोएडा निवासी निशी खण्डेलवाल नामक युवती साइबर ठगों का शिकार हो गई। निशी को घर बैठे कमाने का लालच देकर देकर साइबर अपराधियों ने ने छह लाख ठग लिए। पुलिस को दी अपनी शिकायत में निशी ने बताया है कि उनके पास कुछ समय पहले वाट्सएप पर एक मैसेज आया, जिसमें घर बैठे डिजिटल मार्केटिंग और ऑनलाइन क्रिप्टोकरेंसी में ट्रेडिंग करके लाखों रुपये कमाने की बात की थी।

निशी ने जब उस नंबर पर बात की तो उनको टेलीग्राम के एक ग्रुप में जोड़ दिया गया। ग्रुप में 100 लोग पहले से जुड़े थे। आरोपितों ने उनको कुछ यूट्यूब और ई-कामर्स वेबसाइट के ऑनलाइन पेज को अच्छा रेटिंग और रिव्यू करने का टास्क दिया, जिसको उन्होंने पूरा कर दिया। फिर निशी को कुछ फायदा हुआ। इसके बाद ठगों ने उनको दूसरे टास्क में ऑनलाइन ट्रेडिंग करने के लिए कहा और उनका एक अकाउंट बना दिया। इसके जरिये निशी ने कई कंपनियों के शेयर में निवेश किया। उनकी रकम लाखों में पहुंच गई तो उनके अकाउंट को बंद कर दिया गया।

फिर से अकाउंट को खोलने का झांसा देकर ठगों ने कई बार में 6 लाख 50 हजार रुपये ले लिए। जब रुपये मांगे तो पीड़ित को टेलीग्राम ग्रुप से बाहर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

साइबर ठगी का यह इकलौता मामला नहीं है। आजकल एआई का उपयोग करके फोन कॉल पर भी ठगी करने के कई मामले सामने आए हैं। ठग कॉल करने ऐसी आवाज में बात करते हैं जिससे सामने वाले को यकीन हो जाए कि वह उन्हीं के घर का सदस्य है। फिर ये झांसे में लेकर पैसे ऐंठ लेते हैं। इससे सावधानी और जानकारी ही बचाव है। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। 

टॅग्स :Cyber Crime Police Stationइंस्टाग्रामक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट