लाइव न्यूज़ :

CWC ICC World Cup 2023: विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार, बांकुड़ा में 23 वर्षीय युवक ने  कमरे में फांसी लगाकर दी जान, मैच देखने के लिए रविवार को छुट्टी ली थी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2023 16:29 IST

CWC ICC World Cup 2023: राहुल के एक रिश्तेदार उत्तम सूर ने बताया कि वह इलाके में एक कपड़े की दुकान पर काम करता था और फाइनल मैच देखने के लिए उसने रविवार को छुट्टी ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देऑस्ट्रेलिया से भारत की हार से दुखी होकर उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली।जीवन में ऐसी कोई समस्या नहीं थी।अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया।

CWC ICC World Cup 2023: भारत के एक दिवसीय क्रिकेट के विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में 23 वर्षीय युवक ने कथित तौर आत्महत्या कर ली। उसके परिजनों ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना बेलियाटोर थाना क्षेत्र में सिनेमा हॉल के पास रविवार रात करीब 11 बजे हुयी।

उन्होंने बताया कि मरने वाले युवक की पहचान राहुल लोहार के तौर पर की गयी है। राहुल के एक रिश्तेदार उत्तम सूर ने बताया कि वह इलाके में एक कपड़े की दुकान पर काम करता था और फाइनल मैच देखने के लिए उसने रविवार को छुट्टी ली थी। सूर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया से भारत की हार से दुखी होकर उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। सूर ने दावा किया कि उसके जीवन में ऐसी कोई समस्या नहीं थी।

पुलिस ने कहा कि राहुल के शव को सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए बांकुड़ा सम्मिलानी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है और अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि घटना के समय घर में कोई नहीं था। पुलिस ने मौत के कारण पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि जांच चल रही है। अहमदाबाद में विश्व कप का खिताबी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से छह विकेट से हार गया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली