लाइव न्यूज़ :

मामी को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देखना 10 साल के बच्चे को पड़ा भारी, कुएं में मिली उसकी लाश और फिर...

By एस पी सिन्हा | Updated: January 23, 2021 19:58 IST

भाभी और देवर के अवैध संबंध के चलते एक मासूम की हत्या कर दी गई। इस खबर के सामने आने के बाद से गांव के लोगों में गुस्सा है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला का जिस युवक से अवैध संबंध था वो उसके पति का चचेरा भाई था।दोनों ने मिलकर पहले बच्चे का गला दबाया फिर उसकी लाश को कुंए में फेंक दिया।

रांची,23 जनवरी। झारखंड के गोड्डा जिले के बेलबड्डा में 10 साल के भांजे को अपनी मामी को दूसरे पुरूष के साथ आपत्तिजनक स्थिती में देखना जानलेवा साबित हो गया। दरअसल, उसकी मामी अपने चचेरे देवर के साथ रंगरेलिया मना रही थी, जिसे 10 साल के भांजे ने देख लिया। जिसके बाद डरे प्रेमी युगल ने उसकी हत्या कर दी। भांजे की हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उस महिला ने अपने चचेरे देवर के साथ मिलकर उसके शव को कुएं में फेंक दिया। 

लेकिन, पुलिस की जांच में दोनों फंस गए. जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया तो उन्होंने अपने गुनाहों की पूरी कहानी सुनाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला का अपने चचेरा देवर से अवैध संबंध था और दोनों चोरी-छिपे एक-दूसरे से मिलते थे। वहीं 10 साल का बच्चा अपनी नानी के घर आया हुआ था और खेलते हुए एक दिन उसने अपनी मामी को चचेरे मामा के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। 

इसके बाद महिला को शक हुआ कि कहीं ये बच्चा उसके अवैध संबंधों की बात कहीं उसके पति और दूसरे रिश्तेदारों को न बता दे। ऐसे में पकड़े जाने के डर से इस कलयुगी मामी ने चचेरे देवर के साथ मिलकर बच्चे को हमेशा के लिए अपने रास्ते से हटाने का फैसला किया। इसी क्रम में दोनों ने बच्चे को किसी तरह लुभा कर कमरे में बुलाया। जहां बच्चे का गला दबाकर हत्या कर दी, फिर उसके शव को कुंए में फेंक दिया। 

वहीं, बच्चे को घर से गायब देखकर बाकी घरवाले परेशान हो गए। परिजन बेलबड्डा थाने में बच्चे की गुमशुदगी की सूचना दी मौके पर पहुंची तो पुलिस को महिला की बातों पर शक हुआ। जिसके बाद हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया तो सच सामने आ गया और दोनों आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया।

टॅग्स :झारखंडक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए