लाइव न्यूज़ :

Bareilly Woman Kidnapped: गड्ढे से निकली कटी हुई लाश, 1 दिन पहले अपहरण फिर हत्या

By धीरज मिश्रा | Updated: July 15, 2024 18:45 IST

Bareilly Woman Kidnapped: उत्तर प्रदेश के बरेली में अपराधियों ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया है, जिसके बाद से लोगों ने उत्तर प्रदेश की पुलिस पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबरेली में युवती का कर लिया अपहरण पुलिस को गड्ढे से मिली कटी हुई लाश परिजनों ने अपराधियों के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा

Bareilly Woman Kidnapped: उत्तर प्रदेश के बरेली में अपराधियों ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया है, जिसके बाद से लोगों ने उत्तर प्रदेश की पुलिस पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। लोगों का गुस्सा फूट रहा है। यूपी पुलिस से सख्त और जल्दी एक्शन लेने की मांग की जा रही है। दरअसल, बरेली में एक युवती का अपहरण कर लिया जाता है।

इसके अगले दिन उसी युवती की लाश एक गड्ढे से मिलती है। लाश को जब बाहर निकाला जाता है तो सभी दंग रह जाते हैं, क्योंकि युवती की लाश कई जगह से कटी हुई होती हैं। लाश की ऊंगली, गला, हाथ और पैर पर कटे होने के निशान साफतौर पर देखने को मिल रहे होते हैं।

पुलिस ने क्या बताया है

एएसपी मुकेश चंद्र मिश्रा ने सोमवार को बताया कि रविवार रात यहां एक 22 वर्षीय युवती का कार में अपहरण कर लिया गया और सोमवार सुबह उसका शव सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में तैरता मिला। पुलिस को सूचना मिली कि रविवार रात नवाबगंज थाना क्षेत्र के सरदार नगर निवासी लक्ष्मी देवी (22) अपनी चचेरी बहन के साथ स्कूटी से घर जा रही थी, तभी रास्ते में कार सवारों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया और ले गए।

मिश्रा ने बताया कि युवती की जिले के हाफिजगंज क्षेत्र में हत्या कर दी गई और सोमवार सुबह उसका शव सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में तैरता मिला। उसका गला और उंगलियां भी कटी हुई मिलीं।

पीड़िता के परिजनों का क्या कहना है

पीड़िता के परिजनों के मुताबिक उन्होंने रविवार रात ही हाफिजगंज थाने में नवाबगंज क्षेत्र के मोनू गुप्ता व अन्य के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं, परिजनों का आरोप है कि पुलिस अगर समय रहते एक्शन में आती तो शायद यह घटना नहीं होती।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइमBareilly Policeक्राइम न्यूज हिंदीहत्यामर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा