लाइव न्यूज़ :

पति की जान बचाने के लिए जल्लाद बनी महिला, 6 माह के बच्चे को टंकी में डुबोया, जानिए पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: December 20, 2021 15:15 IST

एक महिला ने अंधविश्वास में आकर एक छोटी बच्ची की हत्या कर दी है। मामला तब सामने आया जब तहसीलदार ने इसकी शिकायत पुलिस से की।

Open in App
ठळक मुद्देअंधविश्वास में आकर एक महिला ने छोटी बच्ची की जान ले ली।इस जुर्म में पुलिस ने अपनी जांच में महिला के साथ एक तांत्रिक को भी आरोपी पाया है।पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बच्ची की लाश को दफनाने इजाजत दे दी है।

क्राइम अलर्ट: तमिलनाडु के पाट्टुकोत्तई से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक महिला ने अपने पति की बीमारी को ठीक करने के लिए अपने देवर के 6 महीने की बेटी का ही कत्ल कर दिया है। मामले में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद महिला ने यह खुलासा किया कि वह एक तांत्रिक के चक्कर में पड़कर इस वारदात को अंजाम दी है। इस हत्या का खुलासा तब हुआ जब तहसीलदार ने इसकी शिकायत पुलिस से की और जांच के बाद महिला को आरोपी पाया गया। हालांकि पुलिस अब उस तांत्रिक को भी तलाश कर रही है जिसने महिला को हत्या करने के लिए उसकाया था।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि आरोपी महिला शर्मिला बेगम का पति कई दिनों से बीमार था। वह विदेश से ही बीमार था और भारत वापस आने के बाद उसने कई डाक्टरों को देखाया भी था, लेकिन उसकी बीमारी ठीक नहीं हुई। इस बात से परेशान शर्मिला ने एक तांत्रिक का सहारा लिया और उससे उपचार पूछा। तांत्रिक ने इलाज के रुप में शर्मिला को एक छोटे बच्चे की बलि देने को कहा था जिसके बाद उसने अपने ही देवर के 6 महीने की बेटी का कत्ल कर दिया। उसके देवर की पत्नी का आरोप है कि वह इस वारदात को समझ गई थी और उसने अपनी बेटी को हत्या के बाद आगन में दफनाने का विरोध किया था। 

तहसीलदार की शिकायत के बाद मामला आया सामने

इस घटना की खबर मिलते ही तहसीलदार ने इसकी शिकायत पुलिस से की और मामले की जांच शुरू हुई। पुलिस ने अपने जांच में पाया कि आरोपी शर्मिला बेगम ने तांत्रिक की बात पर आकर जुर्म को अंजाम दिया है। वहीं पुलिस ने बच्ची की लाश को पोस्टमार्टम कर दफनाने की इजाजत दी है। साथ ही पुलिस उस तांत्रिक को भी तलाश कर रहा है जो इस घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी को अंधविश्वास वाली बात कहा था। 

टॅग्स :क्राइमTamil Naduहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?