लाइव न्यूज़ :

पहले लड़के से छेड़छाड़ कर काटा उसका प्राइवेट पार्ट फिर 3 साल की बच्ची के साथ करना चाहा रेप, विरोध करने पर लड़की की ले ली जान

By आजाद खान | Updated: April 23, 2022 16:27 IST

पुलिस के मुताबिक, बच्ची ने जब छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी ने उसे कुएं में फेक दिया जिससे उसकी घटना पर ही मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में एक तीन साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी पर पहले भी एक लड़के के प्राइवेट पार्ट को काट डालने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जयपुर:राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक तीन साल की बच्ची को कुएं में डुबो कर मार डालने की खबर सामने आई है। मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी रमेश ने बच्ची को घर के एक कोने में ले गया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की, जब बच्ची ने इसका विरोध किया तो उसने पास के उसे पास के एक कुंए में फेक दिया। बताया जा रहा है कि कुएं में पानी था जिसके कारण बच्ची की डुबने से मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी रमेश को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पर गांव में और बच्चों के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप था।  

क्या है पूरा मामला

यह घटना चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी के पास लक्ष्मीपुरा गांव का है जहां पर एक शादी में शामिल होने बच्ची जाहजपुर गांव से लक्ष्मीपुरा आई हुई थी। परिवार वालों के अनुसार, बच्ची जब सुबह से लापता थी तो परिवार वाले चिंतित होकर उसे खोजने लगे। तलाशी करने पर पता चला कि उसे भीलवाड़ा के किशनपुरा गांव के रमेश धाकड़ के साथ आखिरी बार देखा गया था। इसके बाद लोगों को पता चला कि रमेश भी मौके से गायब हो गया है और उसकी भी तलाशी शुरू हो गई थी। गांव वालों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे गांव वापस लाया था। 

ऐसे बच्ची का पता चला

आरोपी रमेश ने बताया कि वह आखिरी बार बच्ची को कुएं के पास खेलते हुए देखा था। आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस को सूचना दी गई जो नागरिक सुरक्षा टीम की मदद से कुएं के पानी को निकाला गया और उसके बाद बच्ची को कुएं से बाहर निकाला गया था। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने बच्ची की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस का कहना है कि उसके साथ रेप हुआ है कि नहीं यह अब जांच के बाद ही पता चलेगा। 

आरोपी पर भी अन्य छेड़छाड़ के है मामले

आपको बता दें कि बच्ची के परिवार वालों ने बताया कि आरोपी ने पहले भी लोगों से छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने इससे पहले एक लड़के के साथ भी छेड़छाड़ किया था और उसके प्राइवेट पार्ट को काट डाला था। बच्चे के शोर करने पर वह वहां से भाग गया था और फिर उसने बच्ची को उठाया था जो उस समय सो रही थी।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये