लाइव न्यूज़ :

सहारनपुर नाबालिग रेप केस में एक गिरफ्तार, जम्मू-कश्मीर गोला फटने से एक बच्चे की मौत

By भाषा | Updated: December 30, 2018 14:57 IST

पुलिस ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के लारू इलाके का निवासी आरिफ अहमद (10) शनिवार रात को गोले के साथ खेल रहा था जब वह अचानक फट गया। हादसे में अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया।

Open in App

सहारनपुर, 30 दिसंबर (भाषा) जिले के थाना नानौता में पुलिस ने एक नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक (सिटी) प्रबल प्रताप सिंह ने रविवार को बताया कि नानौता के मोहल्ला शेखजादगान निवासी एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि पड़ोस में रहने वाली एक महिला संजो उसकी नाबालिग बेटी को किसी बहाने से अपने साथ ले गई।

महिला ने शिकायत में कहा है कि अपने घर ले जा कर संजो ने उसकी बेटी को अपने देवर संदीप के साथ कमरे में बंद कर दिया। शिकायत के अनुसार, संदीप ने नाबालिग से बलात्कार किया। किशोरी ने घर जाकर अपनी मां को पूरी बात बताई । तब महिला ने थाने पहुंच कर संजो ओर उसके देवर संदीप के विरूद मुकदमा दर्ज कराया । 

पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिये भेजा है। आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

उबर कैब में मिला ड्राइवर का शव 

पुलिस उपाधीक्षक (नगर, प्रथम) अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 41 के मंदिर के पास उबर कैब में एक व्यक्ति लहूलुहान पड़ा है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से व्यक्ति को निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

उन्होंने बताया कि कार के अन्दर एक देसी तमंचा और शराब की एक बोतल मिली है। 

सीओ ने बताया कि ड्राइवर की ओर की खिड़की का शीशा तोड़कर व्यक्ति को गोली मारी गई है। 

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान दिल्ली के शकरपुर निवासी पप्पू शर्मा के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। 

सीओ ने बताया कि इस मामले में लूटपाट नहीं की गई है, क्योंकि मृतक का पर्स, मोबाइल फोन व अन्य सामान उसके पास ही था। 

कश्मीर- गोला फटने से बच्चे की मौत

श्रीनगर, 30 दिसम्बर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में एक गोला फटने से नाबालिग बच्चे की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के लारू इलाके का निवासी आरिफ अहमद (10) शनिवार रात को गोले के साथ खेल रहा था जब वह अचानक फट गया। हादसे में अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि अहमद को भेड़ों को चराते समय यह गोला दिखा और उसने वह उठा लिया।

अधिकारी ने बताया कि गोला उसके हाथ में ही फट जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि नाबालिग को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे एसएमएचएस अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि एसएमएचएस अस्पताल में उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस को शक है कि रंजिश के चलते व्यक्ति की हत्या की गई है। आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे और सर्विलांस विधि से मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउबर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?