लाइव न्यूज़ :

Kota Woman Raped: रात 1.30 अपहरण, चचेरे भाइयों ने किया बलात्कार, पीड़िता ने कर लिया सुसाइड

By धीरज मिश्रा | Updated: June 14, 2024 17:48 IST

Kota Woman Raped: राजस्थान के कोटा जिले के एक गांव में रेप पीड़िता ने खुद को आग लगा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

Open in App
ठळक मुद्देरेप पीड़िता ने डीजल डालकर लगा ली आगअस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई बयान नहीं जारी किया आरोपी पीड़िता के पड़ोस में मिठाई की दुकान चलाते थे

Kota Woman Raped:राजस्थान के कोटा जिले के एक गांव में रेप पीड़िता ने खुद को आग लगा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। रेप पीड़िता को उसके घर आरोपियों ने घर से अगवा कर लिया था। इसके बाद आरोपियों ने बारी-बारी उसका बलात्कार किया। पीड़िता ने इस घटना के बाद खुद पर डीजल डालकर आग लगा दी। आनन-फानन में रेप पीड़िता को एमबीएस अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

पीड़िता के पिता के अनुसार, उसे गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि को लगभग 1:30 बजे उसके घर से अगवा किया गया था। जब पीड़िता के परिवार ने उसे आरोपी से बचाया, तो वह घर की ओर भागी और खुद पर डीजल डाला और आग लगा ली। पीड़िता के पिता ने कोटा ग्रामीण के एसपी को भी पत्र लिखकर आपबीती सुनाई है। पिता ने पत्र में कहा है कि आधी रात को बेटी के लापता होने का पता चलने पर उन्होंने अपने बेटे के साथ उसकी तलाश शुरू की।

जब वे इलाके में उसकी तलाश कर रहे थे तो उन्हें पास की एक मिठाई की दुकान के क्वार्टर से आवाजें सुनाई दीं। पीड़िता के परिवार ने दुकान का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और पाया कि एक आरोपी उनकी बेटी के साथ बलात्कार कर रहा था, जबकि दूसरा दरवाजे पर पहरा दे रहा था।

पत्र में कहा गया है कि जब पीड़िता के भाई ने उसे बचाने की कोशिश की तो आरोपी के रिश्तेदार ने एक अन्य व्यक्ति को बुला लिया और उस पर और उसकी मां पर हमला कर दिया। पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी का परिवार इस तरह की आपराधिक गतिविधियों के लिए बदनाम है, लेकिन क्षेत्र में उनकी पकड़ के कारण अब तक किसी ने उनके खिलाफ शिकायत करने की हिम्मत नहीं की। हैरानी वाली बात यह है कि अब तक इस मामले में पुलिस के द्वारा कोई बयान जारी नहीं किया गया है। 

टॅग्स :राजस्थानKotaक्राइमरेपसेक्स रैकेटयौन उत्पीड़नमर्डर मिस्ट्रीPoliceKota District Magistrate
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला