लाइव न्यूज़ :

अंधविश्वास ने ली महिला की जान, साधु ने की थी छड़ी से पिटाई; मौत होने पर हुआ फरार

By आजाद खान | Updated: December 15, 2021 17:28 IST

बेंगलुरु में अंधविश्वास ने एक महिला की जान ले ली। वहीं इस घटना इस हादसे के बाद मुख्य आरोपी मौके से फरार है।

Open in App
ठळक मुद्देएक साधु द्वारा इलाज के नाम पर एक महिला की जान लेने का मामला सामने आया है। वहीं इस पर डाक्टरों का कहना है कि महिला की मौत सर में लगे चोट से हुई है। घटना के बाद आरोपी फारार है।

भारत:कर्नाटक में साधु द्वारा एक महिला को इलाज के नाम पर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद फरार साधु को पुलिस तलाश कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने महिला को उसकी इलाज करने की बात कहकर उसे छड़ी से मारा जिससे उसकी मौत हो गई। बता दें कि बहुत जगह इलाज कराने के बावजूद भी महिला का सर दर्द ठीक नहीं हुआ था इसलिए किसी जानपहचान वाले की सलाह पर वह साधु के पास गई थी। ऐसे में डाक्टरों का कहना है कि महिला का मौत सर पर लगे चोट के कारण हुई है।

क्या है पूरा मामला

यह घटना बेंगलुरु के बेक्का गांव के पिरियापट्टलदम्मा मंदिर में घटी है। आरोप है कि साधु मनु के पास जब 37 वर्षीय पार्वती ने अपने सर दर्द की शिकायत लेकर गई तो वह उसकी इलाज करने की बात कही और उसे 7 दिंसबर को मंदिर में बोलाया था। तय की हुई तारिख पर जब पार्वती मनु के पास पहुंची तो वह उसे इलाज के नाम पर पास में रखे एक छड़ी से मारने लगा। छड़ी की मार को वह बर्दाश्त नहीं कर सकी और वह मौके पर ही बेहोश हो गई। इसके बाद उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां से डाक्टरों ने महिला को हसन सरकारी अस्पताल में रिफर किया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अभी आना बाकी है, लेकिन महिला का इलाज कर रहे डाक्टरों का कहना था कि उसकी मौत छड़ी की मार से हुई है।

आरोपी पर मामला हुआ दर्ज

मामले में 42 वर्षीय आरोपी मनु पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं इस वारदात के बाद फरार मनु की तलाश भी पुलिस कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी पर और भी मामले है कि नहीं, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइमBangaloreकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने