लाइव न्यूज़ :

हद है! मंदिरों की दानपेटी में डालता है यूज्ड कंडोम; क्यों करता है ऐसा? जानेंगे तो होश उड़ जाएंगे

By आजाद खान | Updated: December 31, 2021 16:00 IST

पुलिस का कहना है कि आरोपी ऑटो ड्राइवर का काम करता था, अब वह अपनी आजीविका के लिए प्लास्टिक इकट्ठा करके कबाड़ में बेचता है।

Open in App
ठळक मुद्देमस्जिदों और गुरुद्वारों में भी यूज्ड कंडोम डालता है।काफी समय से पुलिस कर रही थी उसकी तलाश।परिवार वालों को काफी पहले ही छोड़ चुका है।

मंगलुरु: इसे विक्षिप्त कहें या धार्मिक आस्था का घृणित रूप लेकिन एक शख्स अपने होशोहवास में कुछ ऐसा कर रहा था, जिसे सचमुच का विक्षिप्त भी नहीं कर सकता है। कर्नाटक के मंगलुरु में 62 वर्षीय एक व्यक्ति अपने धर्म के प्रचार के लिए दूसरे धर्मों के पवित्र स्थलों में रखे दानपात्र में यूज्ड कंडोम डाला करता है। वह अब तक डेढ़ दर्जन बार ऐसा कर चुका है। ऐसा करके उसे कोई अफसोस भी नहीं है। उसका मानना है कि दुनिया में सिर्फ प्रभु यीशु (जीसस) ही एक मात्र आराध्य देव हैं, बाकी कोई नहीं। चर्च को छोड़कर जितने भी धार्मिक स्थल हैं, मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारा सब अपवित्र स्थल हैं। इसलिए वह अपवित्र चीजें वहां रखे दानपात्र में डाल देता है।

ईसाई धर्म का है कट्टर अनुयायी

इस शख्स का नाम देवदास जॉन देसाई है। पुलिस इसको काफी दिनों से तलाश रही थी। अब वह पकड़ा जा सका है। पुलिस कमिश्नर शशिकुमार ने कहा कि "आरोपी अपने पिता के समय से ही ईसाई धर्म का कट्टर अनुयायी है। वह कई साल पहले ही अपनी पत्नी- बच्चों को छोड़ चुका है।" आरोपी देवदास का कहना है कि वह मंदिर के अलावा मस्जिदों और गुरुद्वारों में भी यूज्ड कंडोम डाल चुका है।

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया आरोपी

पुलिस के मुताबिक पिछले कई महीनों से मंदिरों के दानपात्र में यूज्ड कंडोम डाले जाने की घटनाएं बढ़ गई थीं। मंदिरों के पुजारियों ने इसकी शिकायतें की थीं। 27 दिसंबर को कोराज्जना कत्ते गांव के मंदिर में ऐसी ही घटना हुई और मंदिर प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपा तो आसपास के क्षेत्रों की जांच की गई। इससे वह पकड़ा जा सका।   

टॅग्स :क्राइमMangaluruकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने