लाइव न्यूज़ :

Kuwari Begum: यूट्यूब पर 'कुंवारी बेगम' की तलाश, रेप करने के तरीके सिखाती थी, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: June 14, 2024 11:56 IST

Kuwari Begum: सोशल मीडिया आज के युवाओं के लिए उनके अंदर छिपी हुई प्रतिभा को आगे लाने का मंच हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देरेप करने के तरीके सिखाती थी कुंवारी बेगमपुलिस ने गाजियाबाद की रहने वाली शिखा मैत्रेय को किया गिरफ्तार यूट्यूबर से चैनल किया गया डिलीट

Kuwari Begum: सोशल मीडिया आज के युवाओं के लिए उनके अंदर छिपी हुई प्रतिभा को आगे लाने का मंच हो सकता है। लेकिन, इसी सोशल मीडिया का इस्तेमाल लोग अश्लील चीजों को फैलाने के लिए कर रहे हैं। कुंवारी बेगम नाम का यूट्यूब चैनल इसी का एक प्रमाण है। इस चैनल को चलाने वाली एक महिला जो अपने चैनल पर वीडियो के माध्यम से रेप कैसे किया जाता है, मास्टरबेशन कैसे करे, जैसी गंदी बातों को बताती थी।

गंदी बात करने का तरीका सिखाने वाली महिला की पहचान गाजियाबाद की यूट्यूबर शिखा मैत्रेय के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है। महिला के यूट्यूब चैनल पर आपत्तिजनक कंटेंट के वीडियोज की भरमार है।

इधर, जैसे ही अन्य लोगों को इस बारे में पता चला कि यूट्यूब पर इस कुंवारी बेगम नाम का चैनल है। यूट्यूब यूजर लगातार इस नाम को सर्च कर रहे हैं। हालांकि, यहां जानकारी के लिए बताते चले कि यूट्यूब से कुंवारी बेगम का चैनल डिलीट कर दिया गया है।

गिरफ्तार होने के बाद बोली, मेरी गलती नहीं है

आरोपी यूट्यूबर शिखा मैत्रेय अब पुलिस की गिरफ्त में है और अब खुद बेकसूर बता रही हैं। शिखा का कहना है कि उसके वीडियो के साथ किसी ने छेड़छाड़ की है। अश्लीला की हदें पार करने वाली महिला बेंगलुरु में नौकरी कर चुकी है। बीते दो साल से वह कुंवारी बेगम नाम का चैनल चला रही थी।

खबरों के अनुसार, महिला के चैनल पर करीब 2 हजार सब्सक्राइबर हैं। चैनल पर 100 से ज्यादा वीडियो पोस्ट की गई हैं। अधिकतर वीडियो में अश्लीलता परोसी गई है। वीडियो के थम्बनेल अश्लीलता से भरे हुए हैं। इधर, पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद चैनल डिलीट कर दिया गया है। पुलिस ने दीपिका भारद्वाज की शिकायत पर कई धाराओं में शिखा के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीसोशल मीडियावायरल वीडियोगाजियाबादयुट्यूब वीडियोयू ट्यूब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम